Last Updated:
नैचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ धुआंधार ओपनिंग के बाद मंडे टेस्ट में सुस्त पड़ गई. रिलीज डे के बाद इसकी कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट आई है और 5वें दिन फिल्म ने सबसे कम कलेक्शन किया है. नानी की यह मूवी अब तक भारत में 100 करोड़ का क्लब नहीं छू पाई है. भारत में इसका कुल कलेक्शन 96 करोड़ तक पहुंचा है. दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने भी फर्स्ट मंडे को कम कलेक्शन किया है.
नानी की ‘द पैराडाइज’ को टक्कर दे रही ‘द वन’. (फोटो साभार: Sacnilk/Instagram@sidmalhotra)
नई दिल्ली. साउथ स्टार नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग तो मिली, लेकिन शुरुआती वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. फर्स्ट मंडे को फिल्म ने सबसे कम कलेक्शन किया है और अब तक अभी भी यह मूवी 100 करोड़ क्लब से दूर है. दूसरी तरफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. जानें दोनों मूवी ने अब तक भारत में टोटल कितना बिजनेस किया.
‘द पैराडाइज’ बुधवार को पेड प्रिव्यू से ही 11.60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी. इसके बाद गुरुवार यानी पहले दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में कुल 46.25 करोड़ रुपये की ग्रैंड ओपनिंग दर्ज की, जो नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है. हालांकि, शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई और इसने 14.90 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद शनिवार को 15.25 करोड़ रुपये और रविवार को 15.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
100 करोड़ का बिजनेस नहीं कर पाई ‘द पैराडाइज’
सैकनिल्क के मुताबिक, पांचवें दिन यानी सोमवार को ‘द पैराडाइज’ की कमाई में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. रात 11 बजे तक फिल्म केवल 5 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई. यह मूवी का अब तक सबसे कम कलेक्शन है. इस तरह नानी की ‘द पैराडाइज’ का भारत में कुल कलेक्शन 97.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पांच दिनों में यह मूवी भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है.
फर्स्ट मंडे को गिरी ‘द वन’ की कमाई
दूसरी तरफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब पहला सोमवार आ चुका है. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द वन’ ने चौथे दिन यानी फर्स्ट मंडे को रात 11 बजे तक 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
चार दिनों में 40 करोड़ के करीब पहुंची ‘द वन’
इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था. इसके बाद शनिवार को बढ़त दर्ज करते हुए फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार का दिन सबसे शानदार रहा और इसने 14.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सोमवार की कमाई को मिलाकर फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब तक 38.85 करोड़ रुपये हो चुका है.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
