Home Viral‘नौकरियों की कमी नहीं, बस मेहनत चाहिए’: महीने के 1 लाख कमाने वाले नाई की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल – azamgarh barber harsh gupta madhusudan motivational story goes viral

‘नौकरियों की कमी नहीं, बस मेहनत चाहिए’: महीने के 1 लाख कमाने वाले नाई की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल – azamgarh barber harsh gupta madhusudan motivational story goes viral

by BollywoodNewsAndMovie


मुंबई में काम करने वाले आजमगढ़ के एक नाई की कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यह नाई अपनी मेहनत से महीने के 1 लाख रुपये कमाता है, शान से ITR भरता है और यूपी की शानदार सड़कों व देश के विकास की तारीफ करता है।

Harsh Gupta Madhusudan Motivational Story
सरकारी नौकरी भी नहीं चाहिए
सोशल मीडिया पर अक्सर देश में नौकरियों की कमी और बेरोजगारी को लेकर बहस छिड़ी रहती है। लेकिन इसी बीच X पर एक ऐसे नाई की कहानी वायरल हो रही है, जो अपनी मेहनत के दम पर महीने के एक लाख रुपये कमा रहा है और शान से अपना इनकम टैक्स रिटर्न भी भरता है। यह कहानी लेखक हर्ष गुप्ता मधुसूदन ने शेयर की है, जो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।

सरकारी नौकरी भी नहीं चाहिए

हर्ष गुप्ता मधुसूदन (@harshmadhusudan) ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने सुबह ‘अर्बन’ के जरिए हेयरकट की सर्विस ली थी। उनके घर आया नाई मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है और कुछ समय से मुंबई में रह रहा है। वह हफ्ते में 6 दिन सुबह से लेकर रात तक काम करता है। नाई ने बताया कि अपने सफर के मूल खर्चे निकालने के बाद वह महीने के लगभग 1 लाख रुपये कमा लेता है।
​