Home Box Officeपहले दिन The Vvaan पर बरसी ‘छठी मइया’ की कृपा, Hanuman Ansh भी पड़ गई फीकी; कमाई हुई धमाकेदार

पहले दिन The Vvaan पर बरसी ‘छठी मइया’ की कृपा, Hanuman Ansh भी पड़ गई फीकी; कमाई हुई धमाकेदार

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय लोककथा और पौराणिक मान्यताओं पर बेस्ड फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। 

‘द वन’ का क्लैश अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) से हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर जीत ‘द वन’ की हुई। 

‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द वन’ ने आते ही 50 दिनों से राज कर रही ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की कमाई को भी प्रभावित कर दिया है।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ रुपये के करीब है। फिल्म के सही आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं।

The Vvaan movie

‘द वन’ का रिव्यू

पहले दिन किसी भी फिल्म की कमाई बज के हिसाब से होती है। ‘द वन’ को लेकर काफी समय से फिल्मी गलियारों में बज था। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब देखना होगा कि ‘द वन’ शनिवार और रविवार को ऑडियंस को सिनेमाघरों में खींच पाती है या नहीं। 

‘हनुमान अंश’ की कमाई में गिरावट

खैर, ‘द वन‘ ने आते ही 50 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘हनुमान अंश’ की कमाई को प्रभावित किया है। फिल्म का 50वें दिन यानी 25 सितंबर को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये के करीब है। जबकि बीते दिन कमाई 3.5 करोड़ रुपये थी।

Hanuman Ansh

क्या है ‘द वन’ मूवी की कहानी?

‘द वन’ की कहानी ‘वन देवी मंदिर’ का रहस्य और छठी मइया की आस्था व महिमा को दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना लीड रोल में हैं। वहीं, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर अहम भूमिकाओं में दिखे। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है।

यह भी पढ़ें- अंजलि अरोड़ा की Shri Ramayan Katha ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की शॉकिंग कमाई, The Vvaan को छोड़ पाई पीछे?

यह भी पढ़ें- 49वें दिन भी ‘नीम करोली बाबा’ पर बनी Hanuman Ansh ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, कुल कलेक्शन कर देगा हैरान



Source link

You may also like

Leave a Comment