Home Viral‘पाकिस्तान से होते तो खत्म हो जाते..’, अफगानिस्तान की सड़कों पर भारतीय शख्स को दिखाना पड़ा कलावा, वायरल वीडियो

‘पाकिस्तान से होते तो खत्म हो जाते..’, अफगानिस्तान की सड़कों पर भारतीय शख्स को दिखाना पड़ा कलावा, वायरल वीडियो

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Viral Video : सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अफगानी शख्स भारतीय ट्रैवलर से कहता है, “अगर पाकिस्तान से होते तो खत्म हो जाते!” इसके बाद भारतीय ट्रैवलर कलावा दिखाकर पहचान बताता है, जिसे देखकर स्थानीय लोग बेहद खुशी से उसका स्वागत करते हैं. देखें वीडियो..

'PAK से होते तो..', अफगानिस्तान की सड़कों पर भारतीय शख्स को दिखाना पड़ा कलावा!Zoom

dr.alok.jaiswal (INSTAGRAM)

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय ट्रैवलर और व्लॉगर का अफगानिस्तान दौरा लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अफगानिस्तान की सड़कों पर एक भारतीय पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ बेझिझक बातचीत कर रहा है और लोग भी उसका बड़े उत्साह के साथ स्वागत कर रहे हैं.

वीडियो की शुरुआत में एक अफगानी शख्स मुस्कुराते हुए व्लॉग बना रहे भारतीय ट्रैवलर से कहता है, अगर आप पाकिस्तान से होते, तो समझो खत्म हो जाते. इस पर आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं. इसके बाद एक शख्स भारतीय ट्रैवलर से अपना हाथ ऊपर उठाने और रुद्राक्ष दिखाने को कहता है, ताकि यह साबित हो सके कि वह एक हिंदू है.

भारतीय व्लॉगर जब अपना हाथ उठाकर रुद्राक्ष दिखाता है और कहता है, यह देख लिया ना, तो मैं हिंदू हूं, मुसलमान नहीं, तो स्थानीय लोग काफी सहज और खुश नजर आते हैं.

अफगानिस्तान में हिंदू समुदाय पर चर्चा

बातचीत के दौरान जब ट्रैवलर पूछता है कि क्या अफगानिस्तान में भी हिंदू रहते हैं, तो स्थानीय शख्स बताता है कि यहां कई इलाकों में हिंदू समाज के लोग रहते हैं. वह जलालाबाद और कॉन्टिनेंटल होटल के आसपास के इलाकों का जिक्र करते हुए बताता है कि वहां हिंदू समुदाय के लोग निवास करते हैं. इस पर भारतीय ट्रैवलर भी उन जगहों पर घूमने जाने की इच्छा जाहिर करता है.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment