जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को लेकर स्थिति साफ कर दी है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार को जंतर-मंतर पर ऐसा कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो किसी पुरानी घटना का है.
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के सीधे प्रसारण का दावा गलत है. पुलिस के मुताबिक, जिस वीडियो को शनिवार का बताकर शेयर किया जा रहा है, वह पुराना है और उसका शनिवार की घटना से कोई संबंध नहीं है.
दिल्ली: आली गांव के सैकड़ों घर और दुकानों को UP सिंचाई विभाग की नोटिस, जानें क्यों?
पुलिस की ओर से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है, जब सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो को नए घटनाक्रम से जोड़कर तेजी से शेयर किया जा रहा था. इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती थी.
गलत सूचना फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या दावे को बिना जांचे आगे शेयर नहीं करने की अपील की है. पुलिस ने साफ किया है कि गलत सूचना फैलाने या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
दिल्ली में बारिश ने गिराया 3 डिग्री पारा, बदला मौसम का मिजाज, आज का अपडेट
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रदर्शन या अन्य संवेदनशील घटना से जुड़ी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसके स्रोत की जांच जरूर करें. खासकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो को मौजूदा घटना बताकर शेयर करने से बचना चाहिए.
दिल्ली पुलिस के इस स्पष्टीकरण के बाद जंतर-मंतर पर शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होने के दावे पर स्थिति स्पष्ट हो गई है.
