Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 27 september 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 27 september 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग को रूस का खुला समर्थन मिला है. वहीं, अमेरिका अब भारत को LPG सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. इन खबरों के अलावा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें

‘भारत को मिले स्थायी सीट, पश्चिम को नहीं…’ , UNSC में भारत के समर्थन में खुलकर उतरा रूस 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग को रूस का खुला समर्थन मिला है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि ‘रूस भारत के साथ ब्राजील की स्थायी सीट की दावेदारी का भी समर्थन करता है’. साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों के लिए नई स्थायी सीटें बढ़ाने का विरोध किया.  

नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने घर से पकड़ा 

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर जंग बहादुर राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. काठमांडू क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार सुबह महाराजगंज स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया. पुलिस ने अभी तक शिकायत और आरोपों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया है. गिरफ्तारी के पीछे की वजह भी अभी नहीं बताई गई है. 

तोड़ा जाएगा सीएम मोहन यादव के उज्जैन वाले घर का हिस्सा, चौड़ीकरण की जद में आ रहा था 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन स्थित पैतृक मकान का एक हिस्सा तोड़ा जाएगा. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है. इसी सड़क चौड़ीकरण की जद में सीएम मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बहन कलावती यादव का मकान भी आ गया है. CM के दादा रामचंद्र यादव ने साल 1974 में यह मकान बनवाया था.  

ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को जवाब, तेहरान बोला- कूटनीति से ही निकलेगा रास्ता 

ईरान ने एक बार फिर अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच बातचीत पर जोर दिया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इस संकट का समाधान सिर्फ कूटनीति के जरिए हो सकता है. उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए ईरान की कुछ शर्तें हैं. इन शर्तों के पूरा होने के बाद ही इसे खोलने पर कोई कदम उठाया जाएगा. 

2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड सपा में बड़ा फेरबदल, मतीन सिद्दीकी बने नए प्रदेश अध्यक्ष 

2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की राज्य यूनिट में बड़ा फेरबदल किया गया है. समाजवादी पार्टी ने नेता मतीन सिद्दीकी को समाजवादी उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इसके साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए दो प्रभारियों की भी घोषणा की है. सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थ्वाल को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है.

भारत को LPG देने वाला सबसे बड़ा देश बना अमेरिका, US अधिकारी बोलीं- एनर्जी सप्लायर बनकर खुश हैं 

अमेरिका अब भारत को LPG सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. अमेरिकी विदेश विभाग की वरिष्ठ अधिकारी बेथनी मॉरिसन ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच साझेदारी का दायरा काफी बढ़ा है. अब भारत और अमेरिका ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और कूटनीति समेत कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं. 

‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, देते रहेंगे मुंहतोड़ जवाब’, UNGA में जयशंकर ने पाकिस्तान को लताड़ा 

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. UNGA में जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया है. उन्होंने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई ढील नहीं होनी चाहिए. जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर भी निशाना साधा. 

‘क्या बर्लिन ने सेकंड वर्ल्ड वॉर से सबक नहीं सीखा?’, UNGA में जर्मनी की सलाह पर भड़का रूस 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र के दौरान रूस और जर्मनी के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जर्मनी की उस डिमांड को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें बर्लिन ने रूस से ‘तनाव बढ़ाने के खतरनाक रास्ते’ से पीछे हटने की मांग की थी. रूसी विदेश मंत्री ने जर्मनी पर यूक्रेन का प्रायोजक होने का आरोप लगाया है. 

UP से हिमाचल तक बारिश का तांडव! कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, फसलें-मकान बर्बाद 

उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. इससे जान-माल का भी काफी नुकसान देखने को मिल रहा है. UP में भारी बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है और 17 लोग घायल बताए गए हैं. कई इलाकों में बाढ़ खतरा पैदा हो गया है.

अमेरिका में नॉर ईस्टर तूफान का कहर, 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, अंधेरे में डूबे कई शहर 

अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में नॉर ईस्टर तूफान की वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि कई राज्यों में हजारों घरों और कारोबारों की बिजली चली गई. आज तक के अनुसार, इस दौरान तटीय बाढ़, समुद्र में खतरनाक धाराएं, तेज हवाओं के झोंके और भारी बारिश का खतरा बताया गया है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment