Home Box OfficeBox Office: ‘हनुमान अंश’ पर नीम करोली बाबा की कृपा! आधे हो गए शोज, फिर भी बढ़ती जा रही कमाई, प्रॉफिट 14801% पार – hanuman ansh collection day 51 show counts halved yet profits cross 14801 percent mirzapur movie collection worldwide day 23

Box Office: ‘हनुमान अंश’ पर नीम करोली बाबा की कृपा! आधे हो गए शोज, फिर भी बढ़ती जा रही कमाई, प्रॉफिट 14801% पार – hanuman ansh collection day 51 show counts halved yet profits cross 14801 percent mirzapur movie collection worldwide day 23

by BollywoodNewsAndMovie


‘हनुमान अंश’ की जादुई सफलता ने श‍न‍िवार को फ‍िर से चौंका द‍िया है। बीते 4 द‍िन में जहां नई र‍िलीज फ‍िल्‍मों के कारण फ‍िल्‍म के शोज की संख्‍या 46% तक कम हो गई है, वहीं इसकी कमाई की रफ्तार बढ़ती जा रही है। नीम करोली बाबा पर बनी यह फ‍िल्‍म र‍व‍िवार को 300 करोड़ क्‍लब में शामिल होने वाली है।

Hanuman Ansh Collection Day 51 - Mirzapur Movie Day 23
Box Office: ‘हनुमान अंश’ पर नीम करोली बाबा की कृपा! आधे हो गए शोज, फिर भी बढ़ती जा रही कमाई, प्रॉफिट 14801% पार
‘हनुमान अंश’ की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता वाकई में जादुई है। शनिवार को रिलीज के 51वें दिन नीम करोली बाबा पर बनी इस भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म ने फिर से चौंकाने का काम किया है। एक तरफ जहां ‘द वन’, ‘द पैराडाइज’ और ‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ की रिलीज के कारण फिल्‍म के शोज की संख्‍या लगभग आधी हो गई है, वहीं कमाई की रफ्तार को रत्तीभर भी फर्क नहीं पड़ा है। बल्‍क‍ि अपने 8वें शनिवार को ‘हनुमान अंश’ की कमाई में 94% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म अब देश में ₹300 करोड़ क्‍लब से महज ₹1.97 करोड़ दूर है। रविवार को ‘हनुमान अंश’ देश में जहां 300 करोड़ी बन जाएगी, वहीं वर्ल्‍डवाइड 400 करोड़ क्‍लब में एंट्री करने की तैयारी में है।

शनिवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भी कमाई बढ़ी है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ के आगे इसकी भौकाली पहले ही घुटनों पर है। दूसरी ओर, करीना कपूर और पृथ्‍वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ डिजास्‍टर साबित हो चुकी है। कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्‍पर्श श्रीवास्‍तव की ‘वाइब’ की कमाई में उछाल आया है, लेकिन यह अभी भी सुस्‍तहाल है।

हनुमान अंश की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 51वें दिन देश में 3979 शोज में ₹6.50 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹352.10 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹298.03 करोड़ हो गया है। ₹2 करोड़ के बजट की तुलना में इस तरह देश में 14801% का नेट प्रॉफिट हो चुका है। दूसरी ओर, विदेशों में यह फिल्‍म 11 सितंबर को रिलीज हुई थी। ओवरसीज मार्केट से 16 दिनों में कुल ₹37.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इससे दुनिया भर में ‘हनुमान अंश’ ने ₹389.85 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है।

चार दिन में 46% घटे ‘हनुमान अंश’ के शोज, पर गिरने की बजाय बढ़ रही कमाई

गौर करने वाली बात यह है कि बुधवार को यह फिल्‍म 7,358 शोज में दिखाई जा रही थी। गुरुवार को ‘द पैराडाइज’ की रिलीज के बाद शोज की संख्‍या घटकर 6,729 पहुंची। जबकि शुक्रवार को ‘द वन’ और ‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ की रिलीज के बाद शोज घटकर 3979 पहुंच गए हैं। लेकिन कमाई की रफ्तार घटी नहीं है। शोभ‍िनव सत्‍य स्‍टारर ‘हनुमान अंश’ ने बीते बुधवार को ₹3.75 करोड़, गुरुवार को ₹3.50 करोड़, शुक्रवार को ₹3.35 करोड़ और अब शनिवार को वीकेंड आते ही ₹6.50 करोड़ की कमाई की है।

  • 48वां दिन, बुधवार – ₹3.75 करोड़ (7358 शोज)
  • 49वां दिन, गुरुवार – ₹3.50 करोड़ (6729 शोज)
  • 50वां दिन, शुक्रवार- ₹3.35 करोड़ (3767 शोज)
  • 51वां दिन, शनिवार- ₹6.50 करोड़ (3979 शोज)
Mirzapur Movie Collection Day 23
म‍िर्जापुर मूवी कलेक्‍शन

‘मिर्जापुर मूवी’ कलेक्शन और बजट

दूसरी ओर, पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और दिव्‍येंदु स्‍टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब सुस्‍तहाल हो चुकी है। इस वीकेंड के बाद अब इस गैंगस्‍टर-एक्‍शन-थ्र‍िलर की कमाई लाखों में पहुंचने वाली है। शनिवार को 23वें दिन इसने 1269 शोज से ₹1.55 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹268.22 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹225.35 करोड़ तक पहुंचा है। जबकि विदेशों में अब तक ₹60.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है। गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में यह फिल्‍म ₹80 करोड़ के प्रोडक्‍शन बजट में बनी है। इसने देश और दुनिया मिलाकर, वर्ल्‍डवाइड ₹328.22 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

vibe movie collection
वाइब मूवी बजट और कलेक्‍शन

‘वाइब’ मूवी कलेक्‍शन

इन सब के बची, 9वें दिन कुणाल खेमू की ‘VIBE’ ने 511 शोज में ₹90 लाख कमाए हैं। ₹40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने अब तक देश में ₹15.09 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹12.65 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। विदेशों में कुल ₹2.05 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹17.14 करोड़ तक पहुंचा है।

Daayra Movie Hit or Flop
‘दायरा’ में पृथ्‍वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान

‘दायरा’ मूवी कलेक्‍शन: डिजास्‍टर

मेघना गुलजार के डायरेक्‍शन में बनी ‘दायरा’ का हाल सबसे बुरा है। 9वें दिन इस क्राइम-थ्र‍िलर ने ₹22 लाख की कमाई की है। फिल्‍म का बजट ₹55 करोड़ है, जबकि अब तक देश में ₹6.65 करोड़ का टोटल नेट कलेक्‍शन हुआ है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें