Home Viralपीछे से आया और झट से महिला की कमर में डाल दिया हाथ… दिल्‍ली मेट्रो का ये वीडियो देख भड़के लोग

पीछे से आया और झट से महिला की कमर में डाल दिया हाथ… दिल्‍ली मेट्रो का ये वीडियो देख भड़के लोग

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Delhi Metro Couple Viral VIDEO: दिल्ली मेट्रो के अंदर अश्लील और आपत्तिजनक रील्स बनाने वाले सत्या वायरल कपल के कारनामों पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है. वायरल वीडियो में एक युवक को मेट्रो कोच के भीतर महिला की कमर में अचानक हाथ डालते और असहज हरकतें करते देखा जा सकता है. इस कपल के फेसबुक पेज पर ऐसी ही 200 से ज्‍यादा रील्स मौजूद हैं. लोगों ने DMRC और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

पीछे से आया, कमर में डाला हाथ… दिल्‍ली मेट्रो में शख्‍स की हरकत देख भड़के लोगZoom

ये कपल लगातार दिल्‍ली मेट्रो में इस तरह की वीडियो बना रहा है. (Screengrab)

दिल्ली मेट्रो इन दिनों ट्रैवल करने की जगह कम और रीलिस्तान या मु मुराद का टॉर्चर हाउस ज्‍यादा बनती जा रही है. हम हर महीने कम से कम इक्‍का-दुक्‍का मेट्रो से वायरल वीडिया देख ही लेते हैं. ‘सत्या वायरल’ नाम के एक कपल के फेसबुक पेज ने तो मेट्रो के अंदर गुपचुप वायरल वीडियो की पूरी दुकान ही खोल रखी है. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक पीछे से आता है और महिला की कमर में हाथ डालता है. महिला शुरुआत में थोड़ी झिझकती है और असहज नजर आती है. ऐसा लगा मानो, इस लड़के ने बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी हो. थोड़ी ही देर में यह महिला भी युवक के साथ प्‍यार में डूबी नजर आती है. तब समझ आता है कि ये कोई छेड़खानी का मामला नहीं बल्कि दोनों के द्वारा मिलकर बनाया गया एक प्‍लाटेंड वीडियो है.

पेज पर पड़ी हैं अश्‍लील हरकतों की 200 से ज्‍यादा वीडियोज
रील्स के चक्कर में कुछ लोग भूल ही गए हैं कि प्राइवेसी और पब्लिक प्लेस में क्या फर्क होता है. ये सिर्फ एक वीडियो का किस्सा नहीं है. पड़ताल करने पर पता चला कि जनाब ने ‘सत्या वायरल’ के नाम से फेसबुक पर बकायदा एक पेज बना रखा है, जिस पर मेट्रो के अंदर की ऐसी-वैसी 200 से ज्यादा रील्स धड़ल्ले से अपलोड की जा रही हैं. हर वीडियो पर खूब व्‍यूज भी आ रहे हैं. मतलब गजब का कॉन्फिडेंस है भाई, रील्स के व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए जनता के सामने ही ड्रामा शुरू कर देते हैं. मेट्रो कोच में सफर कर रहे दूसरे यात्री असहज होकर नजरें फेर लेते हैं, लेकिन इन भाई-साहब और रील्स क्वीन को तो बस लाइक्स से मतलब है.



Source link

You may also like

Leave a Comment