शिवपूजन मिश्रा | तियरा(बदलापुर ), जौनपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जौनपुर के सिगरामऊ और जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या कम हुई। पिछले मेले में जहां 187 मरीज आए थे, वहीं इस बार कुल 72 मरीजों ने इलाज कराया।
सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा, महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति पांडे और फार्मासिस्ट श्रीराम यादव ने 67 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार व दवाएं दीं।
जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अतुल तिवारी और वार्ड बाय मोने अली की देखरेख में 5 मरीजों को मुफ्त इलाज मिला।
चिकित्सकों ने बताया कि वायरल बुखार का असर कम हुआ है, पर मच्छर जनित बीमारियों का खतरा अभी बना है। उन्होंने कुछ और दिन सावधानी बरतने की सलाह दी।
डॉक्टरों ने यह भी कहा कि अगर तीन दिन से ज्यादा बुखार रहता है, तो तुरंत जांच करानी चाहिए।

