Home Viralप्लीज छोड़ दीजिए… हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही लड़की, जमुई के बदसलूकी के मामले में अब तक क्या क्या हुआ?

प्लीज छोड़ दीजिए… हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही लड़की, जमुई के बदसलूकी के मामले में अब तक क्या क्या हुआ?

by BollywoodNewsAndMovie


जमुईः ‘प्लीज छोड़ दीजिए… कसम से कभी नहीं आएंगे.’ ये शब्द हैं उस नाबालिग लड़की के, जो अपने दोस्त के साथ कुछ युवकों की बदसलूकी का शिकार हुई. लड़की और उसके दोस्त को रास्ते में रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. लड़की को बैड टच किया गया, साथ ही एक शख्स बेहद घिनौनी हरकत करते हुए लड़की को उठाकर सड़क पर भागता नजर आया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस हरकत में आई. संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

जमुई में नाबालिग से अश्लील हरकत.

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है. दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं. शनिवार को कोचिंग खत्म होने के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे. वापस लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ बदसलूकी की. इस दौरान लड़की ने उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाई. इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, घटना में शामिल कई संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय वहां कितने लोग मौजूद थे और वीडियो किसने बनाया था.

आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और दूसरे उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है.

विज्ञापन

एसपी ने क्या कहा?
जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की के साथ सड़क पर छेड़खानी और दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो को लेकर नगर थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि घटना 19 सितंबर की शाम की है. दोनों नाबालिग एक ही स्कूल और एक ही कक्षा में पढ़ते हैं और आपस में दोस्त हैं. दोनों घूमने के लिए गए थे. घटना के बाद पीड़ित नाबालिगों और उनके परिवार की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ितों से संपर्क किया. उनके आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.



Source link

You may also like

Leave a Comment