Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस’ में फ्लॉप हुईं बादशाह की EX वाइफ ईशा, तीसरे हफ्ते ही शो से हुईं बेघर – Bigg Boss 20 Badshah ex wife Isha Rikhi evicted in third week tmovg

‘बिग बॉस’ में फ्लॉप हुईं बादशाह की EX वाइफ ईशा, तीसरे हफ्ते ही शो से हुईं बेघर – Bigg Boss 20 Badshah ex wife Isha Rikhi evicted in third week tmovg

by BollywoodNewsAndMovie


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में ड्रामा और ट्विस्ट का सिलसिला लगातार जारी है. शो के दूसरे ‘वीकेंड का वार’ में दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा, जब पंजाबी एक्ट्रेस और मशहूर रैपर बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी का सफर घर से खत्म हो गया. 

रविवार के एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने ईशा के एलिमिनेशन की घोषणा की. इसके साथ ही ईशा इस 20वें सीजन से बेघर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं. हालांकि तीन हफ्तों के इस छोटे से सफर में ईशा ने घर में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कम वोटों के चलते उन्हें आखिरकार इस शो को अलविदा कहना पड़ा.

बेघर हुईं ईशा रिखी
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेट हुए थे, उनमें ईशा रिखी के साथ-साथ रैपर यंग डीएसए (Yung DSA) का नाम भी शामिल था. दोनों ही कंटेस्टेंट्स के बीच एलिमिनेशन की तलवार लटक रही थी, लेकिन जनता के वोटों के मामले में यंग डीएसए बाजी मार गए.  यंग को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला, जबकि ईशा को सबसे कम वोट मिले। इसी कम वोटिंग काउंट की वजह से ईशा का पत्ता शो से कट गया.

मिला-जुला रहा तीन हफ्तों का सफर
‘बिग बॉस‘ के घर में ईशा रिखी का यह सफर कुल तीन हफ्तों का रहा. इस दौरान उनके खेल और रवैये को लेकर दर्शकों और शो के फैंस के बीच मिली-जुली राय देखने को मिली. जहां कुछ लोगों को उनका गेम ठीक लगा, वहीं कई दर्शकों का मानना था कि वे इस टफ कॉम्पिटिशन में अपनी वैसी छाप या पहचान नहीं छोड़ पाईं, जैसी उनसे उम्मीद की जा रही थी. यह उनका पहला बड़ा रियलिटी शो था, जो अब खत्म हो चुका है.

घर में बचे 14 सदस्य
ईशा रिखी से पहले रोहिद खान भी घर से बाहर हो चुके हैं. रोहिद और अब ईशा के जाने के बाद ‘बिग बॉस 20’ के घर में कुल 14 कंटेस्टेंट्स ही बाकी बचे हैं. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, घर के अंदर मुकाबला और भी कठिन होता जा रहा है.

वाइल्डकार्ड एंट्री से बदलेंगे समीकरण
सामने आ रही खबरों के मुताबिक, मेकर्स जल्द ही घर में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि नए सदस्यों के आने से घर का माहौल और बदलेगा तथा मौजूदा ग्रुप्स, दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण पूरी तरह उलट-पुलट हो जाएंगे. वहीं बचे हुए 14 कंटेस्टेंट्स के लिए आगे का रास्ता और भी चुनौतीपूर्ण होने वाला है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment