{“_id”:”6af6942e6182c2be0c004e8c”,”slug”:”bigg-boss-20-updates-love-gill-reaction-viral-after-fight-with-scout-op-2026-11-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिग बॉस 20: ‘सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है’, लव गिल पर भड़के यूजर्स; स्काउट को लेकर कही ये बात”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

स्काउट ओपी और लव गिल
– फोटो : सोशल मीडिया
‘बिग बॉस 20’ के घर में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है। गेमिंग क्रिएटर और शो के कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और यंग के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद बिग बॉस ने स्काउट को सजा दी और पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। इसके साथ ही वह पूरे सीजन में कभी कैप्टन नहीं बन पाएंगे और न ही कभी लाइफ हासिल कर पाएंगे।
इन दोनों के अलावा बीते एपिसोड में स्काउट और लव गिल के बीच भी तकरार देखने को मिली। दरअसल, दोनों बात कर रहे होते हैं, तभी लव बातों ही बातों में कह देती हैं कि मैं करूं तो साला कैरेक्टर ढीला है।
इसके बाद स्काउट ने कुछ ऐसा बोल दिया, जो लव को बिल्कुल पसंद नहीं आया। अब इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने स्काउट को सपोर्ट किया, तो कुछ ने लव की बैंड बजा दी।
