Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’: ईशा रिखी का एविक्शन, डीपफेक-AI वीडियो पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘सेंसरशिप होना चाहिए’

‘बिग बॉस 20’: ईशा रिखी का एविक्शन, डीपफेक-AI वीडियो पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘सेंसरशिप होना चाहिए’

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के रविवार का वार एपिसोड में जबरदस्त बवाल देखने के लिए मिला. शो में ‘दृश्यम 3’ और ‘हुंकार’ की स्टार कास्ट पहुंची थी. वहीं, पुराने क्लिप्स भी घरवालों को दिखाई गई. इसके साथ ही घर में दूसरा एविक्शन हुआ, जिसमें बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी घर से बेघर हो गई हैं. वहीं, ट्रोल्स के बाद अब सलमान ने डीपफेक और AI वीडियो पर भी गुस्सा जाहिर किया है.

सलमान खान ने रविवार का वार एपिसोड की शुरुआत घरवालों के मुद्दों से की. उन्हें सही और गलत चीजों के लिए समझाया भी. उन्होंने कुत्ते का उदाहरण दिया कि कैसे उसे डांट दो तो बाद में प्यार से बुलाओ तो वो पूंछ हिलाते हुए आता है. वो कुछ सेकंड में सब भूल जाता है. सलमान कहते हैं कि ये क्वालिटी सबमें होनी चाहिए. बड़ी मुश्किल से आती है. 

उन्होंने कहा, ‘पिछले हफ्ते जो मैंने दिखाया वो अनफिट में दिखाया. सिक्स पैक ऐप्स नहीं था इसलिए दिखाया. अनफिट में दिखाया. फिट होने में अभी समय है 4-6 हफ्ते. ऐसा नहीं था कि फिट हो गया हूं दिखाया नहीं. वो अनफिट में दिखाया.’ सलमान खान कहते हैं, ‘अब तो ऑनलाइन ट्रोलिंग होती है. पहले तो फेस टू फेस बुली होता था. ईव टीजिंग होता था. ईशारे बाजी होती थी. अभी जो हो रहा है वो अच्छा नहीं है.’

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग वीकेंड में गाड़े झंडे, ‘आवारापन 2’ समेत 6 हिंदी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

डीपफेक और एआई वीडियो का उठाया मुद्दा

इसके बाद एक्टर ने डीपफेक और एआई वीडियो के मुद्दे से ही की. सलमान ने कहा, ‘आज जो भी हम बोलते हैं और करते हैं, उसके लिए हमें खुद जिम्मेदार होने की जरूरत है. एआई वीडियो बनाया आपने, डबिंग की है आपने, जो कि गलत है. एआई इतना स्ट्रॉन्ग है और ये काफी डरावना है. हम लोग इसी इंडस्ट्री के हैं. जैसे आपने कुछ कहा तो आपकी वॉइस को डब करके किसी को गाली दे दी. एआई वीडियो बना रहे हैं लोग. कुछ लोगों को पता नहीं है और इसे वो पोस्ट कर देते हैं लेकिन जिन लोगों ने ये बनाया है, जिन्हें पता है वो कैसे लोग हैं? ऐसे लोगों अंदर जाना चाहिए. जब तक एकाद लोग अंदर जाएंगे नहीं तब तक समझ आएगा नहीं.’

सलमान बोले- सेंसरशिप होना चाहिए…

सलमान खान ने आगे कहा, ‘सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक सेंसरशिप होना चाहिए. मैं इसे गंभीरता से लेता हूं. हमारी तो जान-पहचान है तो हमको आ जाता है साइबर सेल से कि किसने डाला है. लेकिन जिनकी कोई पहचान नहीं है उनका क्या, पहचान का क्या, फॉलोअर्स का क्या?’

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने ट्रोल्स को फिर दिया जवाब, फटे जूतों में होस्ट किया वीकेंड का वार

बादशाह की एक्स वाइफ हुईं बेघर

इसके अलावा इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ के घर से बेघर होने के लिए यंग डीएसए और बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी नॉमिनेटेड थे. लेकिन यंग को फैंस ने ज्यादा वोट करके बचा लिया और ईशा रिखी को घर से बेघर होना पड़ा.





Source link

You may also like

Leave a Comment