Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ को लंबा खींचने की फिराक में मेकर्स? बीच में फंसा सलमान खान वाला पेंच!, Bigg-boss Hindi News

‘बिग बॉस 20’ को लंबा खींचने की फिराक में मेकर्स? बीच में फंसा सलमान खान वाला पेंच!, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


अगर आपको भी बिग बॉस का यह सीजन पसंद आ रहा है, तो संभव है कि जल्द ही आपके लिए एक गुड न्यूज आ जाए। खबर है कि मेकर्स इसे एक्सटेंड करने पर विचार कर रहे हैं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ को कई बार एक्सटेंड किया गया है। खासकर तब, जब शो की टीआरपी अच्छी आ रही होती है। इस बार भी खबर है कि टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो कुछ हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो फिनाले की तारीख भी आगे बढ़ाई जाएगी। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कहना है कि अभी यह सिर्फ एक प्रस्ताव भर है, और इस पर मुहर लगाने से पहले मेकर्स को सलमान खान के शूटिंग शेड्यूल पर भी विचार करना होगा।

क्यों चल रही है आगे बढ़ाने की चर्चा?

पहले खबर थी कि सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का फिनाले इसी साल 20 दिसंबर को किया जाएगा। लेकिन अब चर्चा है कि मेकर्स इसको 2 से 4 हफ्ते तक आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं। मेकर्स ऑडियंस की तरफ से इस सीजन को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स को ध्यान में रखते हुए ऐसा करने के बारे में विचार कर रहे हैं। मेकर्स को इस फैसले पर मुहर लगाने से पहले सलमान खान की डेट्स और बाकी तमाम चीजों पर गौर करना होगा। अगर यह फैसला पक्का होता है, तो फिर फिनाले की रिलीज डेट संभव है जनवरी में होगी।

कब तक आएगा इस पर अंतिम फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में अंतिम फैसला शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। सलमान खान की अवेलिबिलिटी शो एक्सटेंड किए जाने के बारे में अहम कारक साबित होगी। बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज नजदीक है, उसके बाद उनके अगले प्रोजेक्ट पर भी वह काम करेंगे, इसके अलावा उनके पिछले कमिटमेंट भी उन्हें मैनेज करने होंगे। देखना यह है कि क्या सलमान खान शो को 2-4 हफ्ते आगे खिसकाने की स्थिति में शूटिंग के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

शो आगे खिसका तो बदल सकती हैं चीजें

बता दें कि इससे पहले कई बार ऐसा हो चुका है कि जब सलमान खान की गैरमौजूदगी में किसी और ने होस्टिंग की कमान संभाली है, लेकिन आखिर में फिनाले वाले दिन सलमान खान ही स्टेज पर होते हैं। अगर शूटिंग एक्सटेंड होती है, तो एक तरफ घरवालों को ज्यादा समय मिल जाएगा और चीजें बदलती नजर आएंगी, वहीं दूसरी तरफ ऑडियंस को भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए रणनीतियां बनाने और उन्हें बदलने का मौका मिल सकता है। शो से जुड़े अन्य अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।





Source link

You may also like

Leave a Comment