Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: ‘मूछ नहीं तो मर्द नहीं’, सलमान खान के शो में इस कंटेस्टेंट ने ये क्या कह दिया, इंटरनेट पर मचा हंगामा

बिग बॉस 20: ‘मूछ नहीं तो मर्द नहीं’, सलमान खान के शो में इस कंटेस्टेंट ने ये क्या कह दिया, इंटरनेट पर मचा हंगामा

by BollywoodNewsAndMovie


Aasif Khan salman khan

आसिफ खान/सलमान खान (IANS)

हैदराबाद: आसिफ खान इन दिनों बिग बॉस 20 के घर में अपने परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे है. लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में उनके एक बयान ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है. यह सब तब हुआ जब कैप्टेंसी के हालिया टास्क के दौरान “असली मर्द” क्या होता है, इस पर उनकी बातों को लेकर तीखी बहस हो गई. कुछ दर्शक आसिफ के बयान को “बीमार मानसिकता” कह रहे हैं.

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में, यंग डीएसए की टीम स्काउट ओपी, आसिफ खान, लव गिल, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी और मैरी कॉम ने डिस बैटल कॉम्पिटिशन जीता और कैप्टेंसी के लिए दावेदार बन गए. हालांकि, इसके बाद बिग बॉस ने एक और टास्क रखा, जिसमें उन्होंने बाकी घरवालों से कहा कि वे उस व्यक्ति को रिजेक्ट करें जिसे वे कैप्टन नहीं बनाना चाहते थे.

जब गुल्लू ने यंग डीएसए के चेहरे पर ‘रिजेक्टेड’ का स्टैम्प लगाया, तो उसने बताया कि यंग को लगता था कि वही पूरा घर चला रहा है, जबकि असल में ऐसा नहीं था. उसने इस बात पर भी सवाल उठाया कि यंग अपने ग्रुप के सभी लोगों की मूंछें एक ही तरह से बनवाता था, जिससे पता चलता था कि यंग चाहता था कि सब उसकी मर्जी से काम करें.

बाद में, जब आसिफ को मेजोरेटी के साथ रिजेक्टेड का स्टैम्प मिला, तो उन्होंने मूंछों के मुद्दे पर युंग का बचाव किया और कहा, “हम ना राजस्थान से आते हैं, ये मूंछ हमारी पहचान है, और मुछमुंडों को मर्दों में नहीं मानते हम. इसलिए दाढ़ी ऐसी है.” जबकि युंग ने उनके रुख का समर्थन किया, वहीं, गुल्लू और अमन गांधी ने उनके खिलाफ आवाज उठाई. गुल्लू ने कहा, “बहुत से लोग मूंछें नहीं रखते, जिनके आप शो में आए हो वो भी मूंछ नहीं रखते.”

इस बीच माही विज ने भी आसिफ की टिप्पणी की आलोचना की और कहा, “इन्होने बोला असली मर्द ऐसे होते हैं, असली मर्द बिल्कुल ऐसे नहीं होते. असली मर्द घर को जोड़ कर रखते हैं, असली इनके तरह आक्रामक होते हैं.”

आसिफ की बातों की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “कितनी घटिया सोच है.” एक दूसरे ने लिखा है, “सलमान की भी मूंछें नहीं हैं, ‘वीकेंड का वार’ में फिर उनकी क्लास लगेगी.”

इस हफ्ते सिर्फ यंग डीएसए और ईशा रिखी को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया है. दोनों में से कोई भी शो से बाहर हो सकता है, क्योंकि दोनों के पास अब सिर्फ एक ही ‘लाइफ’ बची है. यह शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment