Home Box Officeबिना फीस के बनाई Hanuman Ansh, अब डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को मिलेंगे 50 करोड़; हनुमान जी के हैं परम भक्त

बिना फीस के बनाई Hanuman Ansh, अब डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को मिलेंगे 50 करोड़; हनुमान जी के हैं परम भक्त

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो इतिहास रचकर जाती हैं। हाल ही में एक ऐसी फिल्म आई जिसने बॉक्स ऑफिस के साथ सोच के हर समीकरण को बदल दिया।

जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘हनुमान अंश’ की। इस फिल्म से किसी को उम्मीद नहीं थी कि महज 2 करोड़ के कम बजट वाली फिल्म 370 करोड़ तक की कमाई कर डालेगी। फिल्म के डायरेक्टर ने ये फिल्म बिना फीस के बनाई थी, पर अब उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है।

डायरेक्टर को मिलेगी मोटी रकम 

दरअसल फिल्म को ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को बनाने का विजन किसी और के पास नहीं बल्कि डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) के पास ही था। उन्हें पता था कि उनकी फिल्म वो चमत्कार करेगी, जिसे लोग सालों तक याद रखेंगें। फिल्म को उन्होंने बिना फीस के बनाया।

hanusmnwe

इसका जिक्र उन्होंने खुद दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में किया था और पूरा फिल्म से जुड़ा किस्सा बताया था कि कैसे उन्होंने फिल्म बनाई और कैसे हनुमान जी की भक्ति में वो लीन रहे और फिर नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर फिल्म बनाई।

अब खबर है कि फिल्म के लिए विशाल को पूरे 50 करोड़ रुपए की फीस मिल रही है। जी हां, फिल्म को तीन प्रोड्यूसर्स ने मिलकर बनाया था। इसके बाद बाकी का काम विशाल ने किया था। अब फिल्म से जो मुनाफा हुआ है उसमें से 50 करोड़ रुपए विशाल चतुर्वेदी को दिए जा रहे हैं। 

विशाल को मिल रहे हैं 50 करोड़ 

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने इस पर बात की है। अनुप्रिया के मुताबिक, ‘फिल्म को बनाते वक्त मैंने पूरे बजट का एक तिहाई हिस्सा इसमें लगाया था। फिल्म के लिए मैंने 50 लाख दिए थे और फिल्म का बजट करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा था। 

Anurpiya

इसके बाद उनसे पूछा गया कि किस हिसाब से फिल्म की कमाई को बांटा जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि, मुझे इस मुनाफे का एक-चौथाई हिस्सा मिलेगा। कमाई में से सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर अपना हिस्सा लेंगे। इसके बाद दूसरे खर्चों और टैक्स को चुकाया जाएगा। आखिर में हम जो पैसा बचेगा वो हम चारों में बांटा जाएगा। मतलब तीन प्रोड्यूसर्स और फिर चौथे विशाल चतुर्वेदी।  

आपको बता दें कि फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh Box Office Collection) वर्ल्डवाइड करीब 372 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने भारत में 300 करोड़ के करीब फिल्म की कमाई पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें- 48वें दिन ‘सीता-राम’ ने लगाया Hanuman Ansh का बेड़ा पार, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया ऐसा गदर; दनादन बरसे नोट

यह भी पढ़ें- 47वें दिन अपनी जगह से एक इंच भी ‘टस से मस’ नहीं हुई Hanuman Ansh, कमाई के मामले में इतिहास रचने से चंद कदम दूर



Source link

You may also like

Leave a Comment