Home Box OfficeBox Office: क्या करके मानेगी ‘हनुमान अंश’, ‘मिर्जापुर’ को धूल चटा कमाए इतने करोड़, ‘दायरा’ और ‘वाइब’ ने मान ली हार, Bollywood Hindi News

Box Office: क्या करके मानेगी ‘हनुमान अंश’, ‘मिर्जापुर’ को धूल चटा कमाए इतने करोड़, ‘दायरा’ और ‘वाइब’ ने मान ली हार, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


थिएटर में कई शानदार फिल्में पहले से ही कब्जा जमाए बेठी हैं। वहीं, आज यानी शुक्रवार को कई फिल्में दस्तक देंगी। ऐसे में इन सबके बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन होने वाला है।

Thursday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई शानदार फिल्में अपना जवाल दिखा रही हैं। वहीं, आज यानी शुक्रवार को थिएटर में कई बड़ी फिल्में दस्तक देंगी। ऐसे में कॉम्पिटीशन तगड़ा होने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ बिग बजट फिल्में तो वहीं दूसरी तरफ लो बजट फिल्में मौजूद हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ हैं। वहीं, 18 सितंबर को करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ रिलीज हुई है। कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच जमकर टक्कर देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं गरुवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

‘हनुमान अंश’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, फिल्म ने सातवें हफ्ते 44.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार यानी 49वें दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 288.33 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 377.05 करोड़ रुपये हो गया है।

‘मिर्जापुर’ लगा रही दम

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा है।’मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 55.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, फिल्म ने तीसरा हफ्ता भी पूरा कर लिया है। मूवी ने तीसरे वीक 19.55 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 21वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 223.00 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 324.66 करोड़ हो गया है।

पहले हफ्ते ‘दायरा’ का रहा बुरा हाल

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को जितनी बेसब्री से इंतजार था इसने उतना ही निराश किया। ओपनिंग डे पर ‘दायरा’ ने भारत में 1.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। पहले हफ्ते दायरा ने 6.36 करोड़ रुपये कमाए हैं। Sacnilk के अनुसार, गुरुवार को इसने 0.41 लाख रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 6.36 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.23 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या रहा वाइब का हाल

कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की ‘दायरा’ से हुई। बता दें कि कुणाल की पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। ऐसे में अब वो ‘वाइब’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ओपनिंग डे पर ‘वाइब’ ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फर्स्ट वीक वाइब ने 11.35 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अनुसार, गुरुवार यानी 7वें दिन फिल्म ने 0.90 करोड़ कमाए। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.10 करोड़ रुपये हो गया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment