Uditi Singh Support Qazi: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर वीकेंड का वार के साथ घरवालों के बीच नए सवाल और बहस देखने को मिलती है. इस बार भी शो में कुछ ऐसा ही हुआ. वीकेंड का वार के दौरान कंटेस्टेंट्स के दोस्तों ने घर में मौजूद सदस्यों से तीखे सवाल किए. इसी दौरान टीवी एक्टर करण वाही ने काजी तौकीर को उनके गेम और स्टैंड लेने के तरीके पर घेर लिया.
करण ने काजी से पूछा कि दर्शकों को उनका असली रूप कब देखने को मिलेगा.करण ने काजी से कहा कि वह कई बार कैरेक्टर प्ले करते दिखते हैं और सिलेक्टिव स्टैंड लेते हैं. उन्होंने पूछा कि काजी का असली रूप कब देखने को मिलेगा. हालांकि काजी को घेरना करण वाही को भारी पड़ गया और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स का कहना है कि बिना शो देखे करण ने ऐसे सवाल कैसे कर दिए.
वहीं उदिति सिंह भी अपने एक्स के खिलाफ जाकर काजी तौकीर के सपोर्ट में खड़ी नजर आईं. जिसकी क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
करण वाही ने काजी से क्या पूछा?
‘बिग बॉस 20’ में करण वाही ने काजी तौकीर से कहा, “पिछले कुछ हफ्तों से हमें ऐसा लग रहा है कि आप कुछ कैरेक्टर प्ले करते हो तो वो कभी-कभी ऐसा लगता है कि आप एक पर्सनालिटी शो में हैं. ऐसा लगता है कि आप ऑडिशन दे रहे हैं. आप चीजें बार-बार दोहरा रहे हैं. स्टैंड की बात करूं तो मुझे लगा कि आप कुछ-कुछ चीजें चुनकर उनपर स्टैंड लेते हैं, जहां आपको मन करता है आप बोलते हैं वरना मजाक में खत्म कर देते हैं. लेकिन मेरा सवाल है कि असल में आप को हम कब देख पाएंगे?” करण वाही के सवालों पर काजी तौकीर ने बड़े आराम से अपनी बात रखी. काजी ने कहा कि वह गंभीर मामलों में इसलिए मजाक कर देते हैं ताकि बात ज्यादा आगे न बढ़े. सिलेक्टिव स्टैंड लेने वाले आरोप पर भी काजी ने साफ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जहां उन्हें लगता है कि स्टैंड लेना जरूरी है और मामला वाकई गंभीर होता है, वहां वह अपनी आवाज जरूर उठाते हैं.
उदिति सिंह ने लिया काजी का स्टैंड
काजी के जवाब के बाद सलमान खान ने उदिति सिंह से पूछा कि क्या वह कुछ बोलना चाहती हैं. पहले तो उदिति ने मना करते हुए कहा कि नहीं सर. इसके बाद सलमान ने उनसे कहा कि क्या आप काजी के बिहाफ कुछ बोलना चाहती हैं. इसके बाद उदिति ने अपने एक्स के खिलाफ जाते हुए काजी तौकीर का खुलकर सपोर्ट किया. उदिति ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि काजी सिलेक्टिव स्टैंड लेते हैं. जहां एक्चुअल मुद्दे या इशूज होते हैं, वहां वह स्टैंड लेते हैं. उन्होंने आगे कहा कि काजी जी कहते हैं कि जहां वह सिचुएशन में थे ही नहीं, वहां वह कैसे कमेंट करेंगे. इसलिए वह काजी जी की बात से पूरी तरह एग्री करती हैं.
ट्रोल हुए करण वाही
ट्रोलिंग के बीच करण वाही का इंस्टाग्राम पोस्ट
करण ने आगे कहा- गाली देकर और टाइमलाइन स्पैम करके लोग अपनी असली पर्सनालिटी दिखा रहे हैं. उन्होंने फैंस को समझदार होने की सलाह दी और कहा कि यह सिर्फ एक शो है.
