Home Hollywoodभोजपुरी क्वीन कल्पना पटवारी का बॉलीवुड कनेक्शन: अक्षय कुमार और शाहिद कपूर की फिल्मों में बिखेरा आवाज का जादू – Kalpana Patwary Bhojpuri Singer Reveals About Her Bhojpuri Connections

भोजपुरी क्वीन कल्पना पटवारी का बॉलीवुड कनेक्शन: अक्षय कुमार और शाहिद कपूर की फिल्मों में बिखेरा आवाज का जादू – Kalpana Patwary Bhojpuri Singer Reveals About Her Bhojpuri Connections

by BollywoodNewsAndMovie


भोजपुरी क्वीन कल्पना पटवारी का बॉलीवुड कनेक्शन: अक्षय कुमार और शाहिद कपूर की फिल्मों में बिखेरा आवाज का जादू
Kalpana Patwary Bollywood Connections: भोजपुरी संगीत जगत और लोक गायकी में एक बड़ा नाम बन चुकीं कल्पना पटवारी अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाती हैं। असम की रहने वाली कल्पना ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी से छिपा नहीं है। उनके गाए छठ गीत हों या आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया ‘मरून कलर सड़िया’, फैंस ने हमेशा उन्हें भरपूर प्यार दिया है। हालांकि, उनकी इस लोकप्रियता के बीच एक ऐसी सच्चाई है जिससे आज भी बहुत से लोग अनजान हैं। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi का बड़ा खुलासा: मोटी फीस के बावजूद क्यों ठुकरा देते हैं फिल्में?
हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कल्पना पटवारी ने अपने करियर के उन पन्नों को पलटा, जिनके बारे में जानकर उनके प्रशंसक भी हैरान रह गए। बहुत कम लोग जानते हैं कि कल्पना ने न केवल भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के सुपरहिट गानों को भी अपनी आवाज दी है। इनमें से एक गाना तो 19 साल पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया था, जो आज भी पार्टियों की जान बना हुआ है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: कॉमेडियन Samaya Raina के शो में फिल्म ‘टॉक्सिक’ और Huma Qureshi पर तंज, गोविंदा का भी हुआ जिक्र

बॉलीवुड के सुपरहिट गानों में कल्पना की आवाज

पॉडकास्ट के दौरान जब कल्पना के बॉलीवुड सफर पर चर्चा हुई, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ के लोकप्रिय गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ में अपनी आवाज दी थी। आनंद राज आनंद द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को कल्पना ने उन्हीं के साथ मिलकर गाया था। रिलीज के समय यह गाना चार्टबस्टर साबित हुआ था और आज भी डांस प्लेलिस्ट में इसे काफी पसंद किया जाता है।

इतना ही नहीं, कल्पना पटवारी ने साल 2013 में आई शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘आर… राजकुमार’ के चर्चित गाने ‘गंदी बात’ को भी अपनी आवाज से सजाया था। मीका सिंह के साथ गाए इस गाने में कल्पना की देसी गायकी और भोजपुरी टच को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस गाने का संगीत प्रीतम ने दिया था और इसके बोल अनुपम अमोद ने लिखे थे।

भोजपुरी संगीत में कल्पना का योगदान

कल्पना पटवारी ने अपने करियर में मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। लोक संगीत के प्रति उनके समर्पण का अंदाजा उनके छठ गीतों से लगाया जा सकता है, जिनमें ‘केलवा के पात पर’, ‘उग हो सुरुज देव’ और ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ जैसे सदाबहार गीत शामिल हैं।

इसके अलावा, ‘ओठलाली से रोटी बोर के’, ‘पांडे जी का बेटी’ और ‘जोगाड़ कईले बानी’ जैसे गानों ने उन्हें भोजपुरी दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई है। बॉलीवुड में अपनी गायकी का लोहा मनवाने के बावजूद, कल्पना की जड़ें हमेशा लोक संगीत और भोजपुरी संस्कृति से गहराई से जुड़ी रही हैं, जो उन्हें अन्य गायकों से अलग खड़ा करती हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment