{“_id”:”6b07cc11f0bea6ed6c079bff”,”slug”:”tom-hanks-appreciated-sachana-namidass-and-vijay-sethupati-acting-in-film-maharaja-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महाराजा: साउथ फिल्म का दीवाना हुआ यह हॉलीवुड एक्टर, एमी अवॉर्ड के दौरान हुआ खुलासा, जानें क्या कहा?”,”category”:{“title”:”South Cinema”,”title_hn”:”साउथ सिनेमा”,”slug”:”south-cinema”}}

टॉम हैंक्स, विजय सेतुपति, सचना नामिदास
– फोटो : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति की तमिल थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ को फैंस ने खूब प्यार दिया था। मगर इस फिल्म के प्रशंसक सिर्फ भारत में ही नहीं हॉलीवुड में भी मौजूद हैं। हाल ही में अभिनेता टॉम हैंक्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की। निर्माता इस फिल्म के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं।
फिल्म पर क्या बोले टॉम हैंक्स?
हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स, विजय सेतुपति की तमिल फिल्म ‘महाराजा’ में युवा अभिनेता सचना नामिदास के अभिनय से बेहद प्रभावित हुए। इस थ्रिलर फिल्म को देखने के कुछ महीनों बाद, हैंक्स ने कथित तौर पर इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की बोर्ड सदस्य कविता गुप्ता से फिल्म की तारीफ की।
