Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: कनिका मान के लिए गुल्लू ने छोड़ी कैप्टेंसी! वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस

Bigg Boss 20: कनिका मान के लिए गुल्लू ने छोड़ी कैप्टेंसी! वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: कनिका मान के लिए गुल्लू ने छोड़ी कैप्टेंसी! वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस

गुल्लू ने कनिका के लिए छोड़ी कैप्टेंसी

Bigg Boss 20: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कनिका मान और गुल्लू की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई है. शो के शुरुआती दिनों से साथ खड़े नजर आ रहे इन दोनों के बीच एक ऐसा पल आया, जिसने कनिका को अंदर से झकझोर दिया और वे खुद को संभाल नहीं पाईं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घर में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को ‘टीम ए’ और ‘टीम बी’ में बांटा गया था. गुल्लू, कनिका मान और स्काउट ओपी एक ही टीम में थे और उनकी टीम ने मुकाबला जीत लिया। टास्क जीतने के बाद बिग बॉस ने तीनों को घर का नया कैप्टन चुनने का मौका दिया.

चूंकि स्काउट ओपी पहले से मिली सजा के चलते कैप्टन नहीं बन सकते थे, ऐसे में गुल्लू ने आगे बढ़कर कनिका मान को कैप्टन बनाने की इच्छा जताई. वहीं कनिका चाहती थीं कि गुल्लू कैप्टन बनें, लेकिन आखिरकार स्काउट ने भी कनिका का समर्थन किया और गुल्लू ने अपनी दोस्ती निभाते हुए उनके लिए कैप्टेंसी छोड़ दी.

वॉशरूम में जाकर रो पड़ीं कनिका

ये जानते ही कि गुल्लू ने उनके लिए कप्तानी की कुर्सी छोड़ दी है, कनिका मान काफी इमोशनल हो गईं. वे वॉशरूम में चली गईं और वहां भावुक होकर रोने लगीं. इस दौरान लवप्रीत वॉशरूम के बाहर खड़ी होकर उन्हें शांत कराने और संभालने की कोशिश करती दिखीं.

कनिका की कप्तानी से बढ़ सकती है घर की हलचल

कनिका मान के कैप्टन बनने के बाद घर के समीकरणों में बदलाव दिख सकता है. हाल के दिनों में कनिका की माही विज, काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ तीखी बहस और तकरार देखने को मिली है. ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद घर के भीतर नए टकराव और ड्रामा के आसार बने हुए हैं. हालांकि कनिका के कप्तान बनने से बिग बॉस के फैन्स ख़ुश नहीं हैं. उनका मानना है कि जहां एक तरफ शो फिनाले के करीब आ रहा है और ऐसे में बिना कुछ किए सिर्फ सोफे में बैठकर लोगों की चुगली करने वाली कनिका को कप्तानी मिलना कइयों को पसंद नहीं आ रहा है.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More



Source link

You may also like

Leave a Comment