Home ViralLakhimpur Khiri News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर युवक का चालान, Lakhimpur-khiri Hindi News

Lakhimpur Khiri News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर युवक का चालान, Lakhimpur-khiri Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर के एक धर्मस्थल को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक ग्राम भैंठिया अलीगंज चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्रभारी कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने बाद में अपनी बात को लेकर माफी मांग ली। इसके बावजूद पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। प्रभारी कोतवाल के अनुसार वीडियो और पूरे मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें:

Barabanki News: एआई से सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने पर मुकदमा



Source link

You may also like

Leave a Comment