Home Bigg Boss 20माही विज फफककर रोईं, ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स पर उठाए सवाल- मैं यहां अपना नाम खराब करने नहीं आई, भाड़ में जाएं सब – mahhi vij breaks down threatens to quit show after love gill mother message says you are spoiling my name

माही विज फफककर रोईं, ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स पर उठाए सवाल- मैं यहां अपना नाम खराब करने नहीं आई, भाड़ में जाएं सब – mahhi vij breaks down threatens to quit show after love gill mother message says you are spoiling my name

by BollywoodNewsAndMovie


माही व‍िज ने ‘ब‍िग बॉस 20’ के मेकर्स पर सवाल उठा द‍िए हैं। लव ग‍िल की मां के मैसेज के बाद माही शो में फूट-फूटकर रोई हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि वह अपना नाम खराब करने यहां नहीं आई हैं, वह शो छोड़ना चाहती हैं। लव की मां ने माही को उनके एक ‘कमेंट’ पर खूब खरी-खोटी सुनाई है।

Mahhi Vij breaks down
माही विज फफककर रोईं, ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स पर उठाए सवाल- मैं यहां अपना नाम खराब करने नहीं आई, भाड़ में जाएं सब
‘बिग बॉस 20’ में शुरू हुआ ‘संदेशे आते हैं टास्‍क’ जहां बाकी कंटेस्‍टेंट्स के लिए अपने परिवार के लोगों की आवाज सुन भावुक होने का पल बना है, वहीं एक्‍ट्रेस माही विज बुरी तरह टूट गई हैं। लव गिल की मां के ऑडियो मैसेज के बाद माही फूट-फूटकर रोई हैं। शो के नए प्रोमो में इसकी झलक दिखाई गई है, जहां माही रोते हुए यह कह रही हैं कि वह यह शो छोड़ना चाहती हैं। यही नहीं, उन्‍होंने ‘बिग बॉस’ के मेकर्स को भी चेतावनी दे डाली है कि शो में उनका नाम जान-बूझकर खराब किया जा रहा है और वह यह सब बर्दाश्‍त नहीं कर सकतीं। उन्‍होंने दो टूक कहा- मुझे नहीं चाहिए पैसे, भाड़ में जाए सब।

सलमान खान के इस रियलिटी शो में मंगलवार के एपिसोड में ‘संदेशे आते हैं टास्‍क’ शुरू हुआ। इसका अगला हिस्‍सा बुधवार को टेलीकास्‍ट होना है। इस टास्‍क में कंटेस्‍टेंट्स को उनके परिवार के सदस्यों के ऑडियो मैसेज और तस्वीरें मिल रही हैं। कंटेस्टेंट्स को एक डिस्क जैसे स्टेज पर आकर डांस करना है। इसके बाद उनके सामने एक विकल्प रखा जाता है कि या तो वे किसी दूसरे कंटेस्टेंट का मैसेज और फोटो नष्ट करके अपना ‘एक्‍स्‍ट्रा जीवनदान’ वापस पा लें, या फिर इसका त्याग करके उस कंटेस्टेंट को उसका ऑडियो मैसेज और फोटो मिल जाने दें।

लव गिल की मां ने माही विज को सुनाई खरी-खोटी

अब तक हमने देखा है कि मनीष गोयल ने काजी तौकीर के लिए अपनी लाइफलाइन छोड़ दी। गुल्लू ने कनिका मान के लिए अपना एक मौका गवां दिया। दोनों परिवार वालों के मैसेज सुनकर इमोशनल हो गए। अब बुधवार के एपिसोड में यह टास्‍क माही विज पर भारी पड़ने वाला है। दरअसल, लव गिल को उनकी मां का ऑडियो मैसेज मिलता है, जो पंबाजी में है। लव की मां मैसेज में माही को उस कमेंट के लिए खरी-खोटी सुनाती हैं, जिसमें उन्‍होंने लव के बारे में ‘नंगा कर दूंगी’ जैसी बात कही थी।