{“_id”:”6aeb1eb0180ce54d5608f21f”,”slug”:”ramayana-advance-booking-ranbir-kapoor-film-crosses-135-crore-worldwide-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बॉक्स ऑफिस: रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; जानें फिल्म का कलेक्शन”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}

रामायण एडवांस बुकिंग कलेक्शन
– फोटो : अमर उजाला
नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को रिलीज होने में अब बस एक दिन का समय बाकी है। ऐसे में हर कोई इसे लेकर एक्साइटेड नजर आ रहा है। खास बात ये है कि ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है।
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में आई तेजी
रिलीज से पहले ही दुनियाभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग 135 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब ट्रेड की नजरें 150 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हैं।
बुधवार दोपहर तक भारत में फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या 6 हजार से ज्यादा हो गई थी। पिछले 24 घंटों में ही एक हजार से ज्यादा नई स्क्रीन जोड़ी गईं। 4 नवंबर की दोपहर तक फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से करीब 78 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। इसमें पहले दिन की बुकिंग से मिले 34 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
खास बात यह है कि फिल्म को सिर्फ पहले दिन ही नहीं, बल्कि पूरे वीकेंड के लिए अच्छी संख्या में टिकट मिल रहे हैं। भारत में फिल्म के अब तक 20 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
