Home Box Office‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, ‘आवारापन 2’ को दी मात

‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, ‘आवारापन 2’ को दी मात

by BollywoodNewsAndMovie


‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाया हुआ है. एक पॉपुलर हिंदी वेब सीरीज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह से कुछ लोगों को ये शक था कि ये बॉक्स ऑफिसपर चल नहीं पाएगी. लेकिन इसने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है. सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए इसने दो हफ्ते भी पूरे कर लिए हैं और तीसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है. इसने इमरान हाशमी की फ़िल्म ‘आवारापन 2’ के फाइनल रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिये हैं. चलिए यहां ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ के 15वें दिन की कमाई जानते हैं.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल सहित कई कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर मजूबत बनी हुई है. इसने अपने पहले हफ्ते में सबसे शानदार परफॉर्म किया था और 148.45 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई फिर भी इसने 55 करोड़ रुपये कमाए. अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे इसके कलेक्शन में फिर मंदी देखी गई है हालांकि इसने करोड़ों में ही कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 2.75 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 15 दिनों की कुल नेट कमाई अब 206.20 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इसकी भारत में ग्रॉस कमाई 245.64 करोड़ रुपये हुई है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ के प्रॉफिट को दी मात
‘मिर्जापुर द मूवी’ 90 करोड़ के बजट में बनी है और अब तक इसने 206.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इस तरह, 15 दिनों में इसने 116.20 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट हासिल किया है इसके साथ ही, इसने ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसका रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट हासिल किया है 111.12 करोड़ रुपये था. अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ ROI के मामले में, यह क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ (961.32 करोड़ रुपये) और ‘हनुमान अंश’ (241.58 करोड़ रुपये) के बाद 2026 की बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफ़ा कमाने वाली फिल्म बन गई है.

आगे हिसाब लगाने पर पता चलता है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 129.11% का प्रॉफिट कमाया है और इसी के साथ ये ‘हिट’ हो गई है.

ये भी पढ़ें:-रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इरुमुडी’ OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में
क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार और रवि किशन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किये हैं.

 ये भी पढ़ें:-रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन होगा छोटा? जानें- भारत में कितने घंटे लंबी होगी फिल्म

 



Source link

You may also like

Leave a Comment