Last Updated:
नई दिल्ली. सूर्या की ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. सूर्या की फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. फिल्म ने सुपरस्टार की पिछली दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सीन के ट्रेलर को दर्शकों का जैसा रिस्पांस मिला था, उसके हिसाब से फिल्म के प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें बढ़ गई थीं.
नई दिल्ली. सूर्या की ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. सूर्या की फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. फिल्म ने सुपरस्टार की पिछली दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सीन के ट्रेलर को दर्शकों का जैसा रिस्पांस मिला था, उसके हिसाब से फिल्म के प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें बढ़ गई थीं.
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म ‘सीन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. दिवाली से पहले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. फिल्म की कहानी, कलाकारों की अदाकारी और निर्देशन को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा देखने को मिल रही है.
इसका असर फिल्म की कमाई पर भी नजर आया है. पहले ही दिन ‘सीन’ ने 19 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. इस ओपनिंग के साथ फिल्म ने सूर्या की इस साल रिलीज हुई दोनों फिल्मों ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ के शुरुआती कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सूर्या की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की थी और अब ‘सीन’ के कलेक्शन ने ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सीन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की है. फिल्म ‘सीन’ ने भारत में 19.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 34.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. पहले दिन के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है.
बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘सीन’ ने पहले दिन भारत में कुल 6,167 शोज के जरिए 19.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसमें तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं का योगदान रहा. फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा इसके तमिल वर्जन से मिला. तमिल भाषा में फिल्म ने पहले दिन 4,878 शोज के जरिए 16.15 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया. वहीं, तेलुगु वर्जन ने 1,289 शोज में 3 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘सीन’ ने भारत में पहले दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की है.
अब अगर सूर्या के ‘सीन’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 34.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘सीन’ का निर्देशन मलयालम फिल्ममेकर जीतू माधवन ने किया है. इस फिल्म के जरिए उन्होंने तमिल सिनेमा में बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की है. फिल्म में सूर्या के साथ नाजरिया नाजिम और नसलेन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
मलयालम सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके जीतू माधवन के तमिल डेब्यू को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता थी. फिल्म की रिलीज के बाद मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने इस उत्सुकता को बॉक्स ऑफिस के अच्छे आंकड़ों में बदल दिया है.
