Home Box OfficeJailer 2 Box Office Day 22: क्या ‘रामायण’ ने बिगाड़ा ‘जेलर 2’ का बना-बनाया खेल, जानें- शुक्रवार को कितनी हुई कमाई, Bollywood Hindi News

Jailer 2 Box Office Day 22: क्या ‘रामायण’ ने बिगाड़ा ‘जेलर 2’ का बना-बनाया खेल, जानें- शुक्रवार को कितनी हुई कमाई, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


‘जेलर 2’को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी में रजनीकांत की एक्टिंग की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं।

Jailer 2 Box Office Collection Day 23: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत ने अपना दम दिखाया। रजनीकांत एक बार फिर से एक्शन ड्रामा ‘जेलर 2’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। रजनीकांत के फैंस भी उनकी ‘जेलर 2’ को काफी पसंद कर रहे हैं। नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये मूवी 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। वहीं, अब ‘जेलर 2’ के सामने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ मुसीबत बनकर खड़ी है। जी हां, 5 नवंबर को ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला होगा। तो चलिए जानते हैं ‘जेलर 2’ ने शुक्रवार को कितना कमा डाला।

वीकेंड से पहले क्या रहा ‘जेलर 2’ का हाल

‘जेलर 2’को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी में रजनीकांत की एक्टिंग की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। ऐसे में अब ‘जेलर 2’ के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 23वें दिन 60 लाख रुपये की कमाई कर ली है। भारत में ‘जेलर 2’ का अबतक का टोटल 468.25 करोड़ रुपये हो गया है।

जानें ‘रामायण’ की अब तक की कमाई

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को रिलीज के साथ ही क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब ‘रामायण’ ने पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। ओपनिंग डे पर ‘रामायण’ 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने शुक्रवार यानी दूसरे दिन को 48.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में ‘जेलर 2’ का अबतक का टोटल 112.90 करोड़ रुपये हो गया है।

‘जेलर 2’ की कास्ट

‘ब’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

You may also like

Leave a Comment