1
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड दिवाली स्पेशल रहा। सलमान खान शो में त्योहार की मस्ती और मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आए। इस खास मौके पर उन्होंने घरवालों को कुछ मजेदार अवॉर्ड्स दिए, लेकिन इन अवॉर्ड्स के नाम सुनकर कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। वहीं, शो में करण जौहर और गौरव कपूर की एंट्री ने भी खूब रंग जमाया।
एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के धमाकेदार अंदाज से हुई। उन्होंने अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने पर परफॉर्म किया और इसे गाया भी। इसके बाद सलमान ने बताया कि ‘बिग बॉस’ ने 100 घंटे के वॉच ऑवर्स पूरे कर लिए हैं। इस खास उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए उन्होंने केक भी काटा। इसके बाद उन्होंने छोटी दिवाली के मौके पर घरवालों को खास अवॉर्ड देने का ऐलान किया।
