Home Box Office‘रामायण’ की कमाई को लेकर नमित मल्होत्रा को नहीं है कोई चिंता, 4000 करोड़ के बजट की भरपाई कैसे होगी? दिया जवाब

‘रामायण’ की कमाई को लेकर नमित मल्होत्रा को नहीं है कोई चिंता, 4000 करोड़ के बजट की भरपाई कैसे होगी? दिया जवाब

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

रामायण के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सबकी नजर है. मगर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा जरा भी इसे लेकर टेंशन में नहीं हैं. उन्होंने 4000 करोड़ के बजट को लेकर रिएक्ट किया और बताया कि आखिर वह क्या सोचते हैं.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई. फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा इसके हाई बजट की वजह से हुई. जितने में 10 फिल्म बन जाए, उतना अकेले इस प्रोजेक्ट का बजट था. पूरा 4000 करोड़. मगर अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसपर रिएक्ट किया है.

अभी तक 5 दिनों में रामायण में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मगर ज्यादातर लोगों की निगाहें इसी बात पर टिकी है कि अगर रामायण इस रफ्तार से भी कमाई करती रहेगी तो बजट निकालना आसान राह नहीं होगी. मगर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का स्टैंड कुछ और ही है.

रामायण को मेकर्स दो पार्ट में बना रहे हैं जिसका बजट 4000 करोड़ है. लोगों को लग रहा है कि इसके प्रोड्यूसर टेंशन में होंगे लेकिन ऐसा नहीं है. नमित मल्होत्रा तो इसके टिकट सेल और दूसरे तरीकों से इसे कामयाब बनाने के बारे में सोच रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘CNN’ को दिए इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और प्रॉफिट को लेकर बातचीत की. उन्होंने भरोसा जताया कि वह रामायण के जरिए अलग-अलग फॉर्मेट में ऑडियंस हासिल करने की पोटेंशियल रखते हैं.

प्रोड्यूसर ने रामायण की कमाई के बारे में कहा, “मैं इस सोच के साथ काम नहीं करता कि हमने फिल्मों से कितना पैसा कमाया या कितना नहीं. मेरा मानना है कि अगर ऐसे बात नहीं बनेगी तो हम दूसरे रास्ते तलाशेंगे. हम मर्चेंडाइज के जरिए कमाएंगे. अगर उससे भी कमाई नहीं हुई, तो थीम पार्क बनाएंगे. अगर ये भी नहीं हुआ तो दूसरी राह तलाशेंगे.”

इससे पहले नमित मल्होत्रा ने इसी इंटरव्यू में काफी कॉन्फिडेंट दिखे थे. उन्होंने कहा था कि जी जान लगाकर फिल्म बनाओ और ईमानदारी के साथ काम करते हैं तो लोगों को जरूर फिल्म पसंद आती है. ऐसे में आपको आर्थिक रूप से भी कोई परेशानी नहीं होती.

इससे पहले हैदराबाद के एक इवेंट में नमित मल्होत्रा ने रामायण के भागों पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि ये फिल्म नहीं बल्कि एक विश्वास है. ऐसी गाथा है जिसे अपने दादा, नाना और कई पीढ़ियों से सुनते आर हे हैं. इसे दो भागों में बनाकर खत्म नहीं कर रहे हैं बल्कि इसकी शुरुआत कर रहे हैं.

बता दें रामायण ने 5 दिन के अंदर वर्ल्डवाइड 663-673 करोड़ रुपये तक किया है वहीं इंडिया में इसका ग्रोस कलेक्शन 400 करोड़ से अधिक हो चुका है. माना जा रहा है कि दिवाली के बाद इसके लिए 10 नवंबर खास तारीख होने वाली है. ये रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है.

रामायण की बात करें तो इसे दंगल वाले निर्देशक ने बनाया है जिसे नमित मल्होत्रा के साथ कन्नड़ एक्टर यश ने भी प्रोड्यूस किया है. प्रभु राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश नजर आए.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment