Home Box Office‘रामायण’ के बाद एक्टिंग को अलविदा कह देंगे रणबीर कपूर? कहा- ‘एक्टर के तौर पर ये मेरा आखिरी दशक… ‘, Bollywood Hindi News

‘रामायण’ के बाद एक्टिंग को अलविदा कह देंगे रणबीर कपूर? कहा- ‘एक्टर के तौर पर ये मेरा आखिरी दशक… ‘, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूरइन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों ने लंबे वक्त से इंतजार किया। ऐसे में इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की। ‘रामायण’ ने कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसी बीच अब रणबीर के एक बयान ने उनके फैंस की नींद उड़ा दी हैं। रणबीर ने एक्टिंग छोड़ने की बात की, जिससे उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा।

क्या रणबीर कपूर ने एक्टिंग छोड़ने का इशारा किया है?

रणबीर कपूर हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क के एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस दौरान, रणबीर कपूर ने अपने बिजी वर्क शेड्यूल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह बिना ज्यादा ब्रेक लिए लगातार एक फिल्म से दूसरी फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर यह मेरा आखिरी दशक है।” ‘रामायण’ में उनकी सह-कलाकार साई पल्लवी इस बयान से हैरान रह गईं और बोलीं, “ओह…”।

रणबीर ने अपनी बात को किया क्लियर

इसके बाद रणबीर कपूर ने समझाया कि वह उन तरह के किरदारों की बात कर रहे थे जो उन्हें आजकल निभाने को मिलते हैं। अपनी बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा मतलब यह है कि मुझे ऐसे किरदार निभाने को कहां मिल सकते हैं।” उनका इशारा ‘रामायण’ जैसी फिल्मों की ओर था।

फैंस हुए निराश

रणबीर कपूर के इस कमेंट के बाद उनके फैंस काफी निराश हुए। एक यूजर ने ट्वीट किया, “ऐसा मत कहिए रणबीर! आप अभी सिर्फ 44 साल के हैं। हम चाहते हैं कि आप अगले 2 दशकों तक काम करें। यह दिल तोड़ने वाला है।” एक अन्य यूजर ने कहा, “‘एक्टर के तौर पर आखिरी दशक’ – ये क्या कह रहे हैं आप??? रणबीर कपूर, चुप हो जाइए! आप 85 साल की उम्र तक एक्टिंग से रिटायर नहीं हो सकते। आलिया, प्लीज इसे संभालो।” एक और फैन ने उनसे गुजारिश की, “रणबीर, प्लीज 85 साल की उम्र तक एक्टिंग करें। कम से कम 40 और फिल्में करें, जो भी फिल्में रिलीज हों, उनमें काम करें। आप जिस कला में इतने माहिर हैं, उसे छोड़कर रिटायर न हों।” एक हैरान यूजर ने लिखा, “क्या? नहीं रणबीर, प्लीज और फिल्में करें।” ऐसे कई और कमेंट्स सोशल मीडिया पर आ रहे हैं।

एक्टिंग के साथ फिल्म डायरेक्शन में कदम रखना चाहते हैं रणबीर

बता दें कि रणबीर कपूर अब एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में BBC Asian News Network को दिए एक जॉइंट इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि वह जल्द ही डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी है। रणबीर अगले 2-3 साल में बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म फ्लोर पर लाना चाहते हैं।

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी, साथ ही इसे IMAX में भी रिलीज करने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो गया है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा।



Source link

You may also like

Leave a Comment