‘रामायण’ का दिवाली वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर पूरा हो गया है और अब एक नए हफ्ते की शुरुआत हो गई है। दिवाली पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। दिवाली जैसे बड़े त्योहार वाले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 56.15 करोड़ का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया। वहीं मंडे टेस्ट में भी ‘रामायण’ अव्वल दर्जे से पास होती दिख रही है। ‘रामायण’ 9 नवंबर को शाम 6 बजे तक भारतीय बॉक्स पर 68.65 करोड़ की कमाई कर चुकी है और इसी के साथ फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 315.72 करोड़ हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 375.91 करोड़ पहुंच चुका है।
‘रामायण’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने रिलीज के पांच दिनों में ही दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में सोमवार की शाम 6 बजे तक 524.5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिलहाल ये शुरुआती आंकड़ें हैं, देर रात तक फिल्म के कलेक्शन में भारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं, ऐसे में मंगलवार, 10 नवंबर की सुबह तक ही पता चल सकेगा कि सोमवार को इस पौराणिक महाकाव्य पर बनी फिल्म ने कितनी कमाई की।
‘रामायण’ की भाषा अनुसार कमाई
भाषा के अनुसार ‘रामायण’ के सोमवार के अब तक के कलेक्श की बात करें तो 17,463 शोज में चल रही इस फिल्म ने आज 76.87 करोड़ की नेट कमाई की है, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान हिंदी वर्जन का रहा। पांचवे दिन फिल्म ने हिंदी में 14,906 शोज से 64.61 करोड़ कमाए। वहीं फिल्म ने कन्नड़ भाषा में 701 शोज से 5.61 करोड़, तेलुगु भाषा में 1,208 शोज से 3.81 करोड़ और तमिल भाषा में 648 शोज से 2.84 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही, भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 375.91 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 315.72 करोड़ पहुंच चिका है। हालांकि, सोमवार के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े आना अभी बाकी है।
‘रामायण’ की कास्ट
इस पौराणिक ड्रामा में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नज़र आ रहे हैं, जबकि रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। हाल ही में काजल अग्रवाल ने ‘रामायण’ से अपने किरदार ‘मंदोदरी’ की झलक शेयर करते हुए इसमें काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर कितनी खुश हैं। काजल अग्रवाल से पहले रकुल प्रीत सिंह ने अपने ‘शूर्पणखा’ के किरदार पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था और विवेक ओबेरॉय ने भी इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की थी।
ये भी पढ़ेंः करीना कपूर खान का नवाबी लुक, कपूर फैमिली की दिवाली पार्टी में कफ्तान पहनकर पहुंचीं बेबो, पगड़ी में दिखाया स्वैग
