Home Viralराहुल गांधी के साथ वायरल गर्ल की क्या है सच्चाई? बोली- ‘मैं उन्हें पसंद करती हूं लेकिन…’

राहुल गांधी के साथ वायरल गर्ल की क्या है सच्चाई? बोली- ‘मैं उन्हें पसंद करती हूं लेकिन…’

by BollywoodNewsAndMovie


इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक युवती काफी वायरल हुई है. इंदौर के हर बड़े अखबार और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी कि एक लड़की मंच पर जाकर राहुल गांधी को प्रपोज करने वाली है. 

युवती के वायरल होने के बाद कई सवाल उठ रहे थे जैसे, क्या है वायरल गर्ल की हकीकत? क्या सच में वायरल गर्ल राहुल गांधी को इंदौर में प्रपोज करने वाली थी? वहीं अब इसकी सच्चाई सामने आई है.

दरअसल, उस वायरल गर्ल का नाम देबोश्री मुखर्जी है और वह एक फैशन डिजाइनर है जो यूथ कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं. देबोश्री मुखर्जी से एबीपी न्यूज़ ने एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें उन्होंने पूरी सच्चाई बताई है.

 

‘वीडियो वायरल करने वालों की मंशा गलत’

बातचीत में देबोश्री मुखर्जी ने बताया कि मेरा जो वीडियो वायरल हो रहा है वह गलत वीडियो है मैंने यह बात नहीं कही थी. राहुल गांधी को बहुत लोग पसंद करते हैं. और मैं भी उनको पसंद करती हूं एक लीडर के तौर पर. जो लोग मेरा वीडियो वायरल कर रहे हैं उनकी मंशा गलत है.”

फैशन डिजाइनर हैं देबोश्री

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक फैशन डिजाइनर हूं यूथ कांग्रेस से जुड़ी हुई हूं. मेरी राहुल गांधी जी से 4 साल पहले पहली मुलाकात इंदौर में हुई थी. यह मुलाकात भारत जोड़ो यात्रा के दौरान थी. जो लोग मेरा वीडियो वायरल कर रहे हैं मैं उनके खिलाफ कानूनी सहारा लूंगी. जब मेरा वीडियो वायरल हुआ तो मैं बहुत परेशान हो गई थी एक लड़की के लिए एक लड़की की इमेज के लिए यह ठीक नहीं है.”

‘राहुल गांधी को PM बनते देखना चाहती हूं’

मुखर्जी ने ये भी बताया, मैं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाली हूं. मैं पॉलिटिक्स में आगे बढ़ना चाहती हूं. मैंने छात्रों के प्रदर्शन में भी भाग लिया है. मैं सड़क पर लेट कर प्रदर्शन किया है जब राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे थे. मेरी गुजारिश है कि मुझे गलत तरीके से वायरल मत करो. राहुल गांधी को जब भी जिससे भी करनी होगी वह अपनी मर्जी से करेंगे. मैं राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हूं.”

ये भी पढ़ें: इंदौर: युवक की पुलिसकर्मी ने की जमकर पिटाई, अब DCP ने लिया ये एक्शन





Source link

You may also like

Leave a Comment