Home Viralवायरल वीडियो:जया बच्चन ने प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टर का माइक हटाया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें पूरा मामला – Viral Video Jaya Bachchan Pushes Away Reporters Microphone During Delhi Opposition Protest

वायरल वीडियो:जया बच्चन ने प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टर का माइक हटाया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें पूरा मामला – Viral Video Jaya Bachchan Pushes Away Reporters Microphone During Delhi Opposition Protest

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जया बच्चन एक रिपोर्टर के माइक को हटाती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, जया बच्चन दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च कर रहे थे। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसी दौरान संसद मार्ग के पास जया बच्चन रिपोर्टर्स के बीच नजर आईं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पत्रकार जया बच्चन से प्रदर्शन में लगे एक पोस्टर को लेकर सवाल करने की कोशिश करता है। इसी दौरान जया बच्चन रिपोर्टर के माइक को हाथ से हटाती हुई नजर आती हैं और सवाल का जवाब नहीं देतीं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।



Source link

You may also like

Leave a Comment