Home Viralफ्लाइट में एयरहोस्टेस की बना रहा था वीडियो, जैसे ही पड़ी नजर, उसने दिया हंबल जेस्चर, लोग बोले- बंद करो! – man capturing air hostess in flight she waved her hand in humble gesture people asked to stop recording

फ्लाइट में एयरहोस्टेस की बना रहा था वीडियो, जैसे ही पड़ी नजर, उसने दिया हंबल जेस्चर, लोग बोले- बंद करो! – man capturing air hostess in flight she waved her hand in humble gesture people asked to stop recording

by BollywoodNewsAndMovie


Humble Gesture: पब्लिक स्पेस में भी बिना परमिशन के किसी की भी वीडियो बनाना, सामने वाले को कई बार असहज कर देता है। इंटरनेट पर एयरहोस्टेस की जो वीडियो वायरल है, उसमें वह असहज नजर नहीं आती। बल्कि हंबल जेस्चर देती है, जिसका कई लोग मतलब ये निकाल रहे हैं कि वो वीडियो बनाने से मना कर रही है।

Air Hostess Ka Humble Gesture
एयर होस्टेस ने वीडियो बना रहे शख्स को दिया हंबल जेस्चर
जब तक कोई पब्लिक स्पेस में अपनी ड्यूटी से मुंह नहीं मोड़ रहा है और अपने काम को सही ढंग से कर रहा है। तब तक उसकी बेमतलब वीडियो बनाने का कोई मतलब नहीं होता! लेकिन फ्लाइट के अंदर कई बार लोग अनुमति या बिना अनुमति के भी एयर होस्टेस को कैप्चर करने लगते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें एयर होस्टेस बड़ी ही शालीनता के साथ कैमरे की ओर हाथ हिलाती नजर आ रही है।

हाथ हिलाने का क्या मतलब था?

हाथ हिलाने का क्या मतलब था?

एयर होस्टेस की ट्रेनिंग में उन्हें कस्टमर के साथ पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डील करना सिखाया जाता है। जिसके चलते वह अपने काम में बेहद परफेक्ट नजर आती है। लेकिन कई बार वह खुद की वीडियो बनवाने में कंफर्टेबल नहीं होती। हाल ही में वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग भी यही सवाल उठा रहे हैं। क्योंकि अपने काम करने के दौरान एयर होस्टेस की नजर वीडियो बनाने वाले पर पड़ती है और वह उसे एक इशारा करती है।

एयर होस्टेस का इशारा

एयर होस्टेस का इशारा

एयर होस्टेस फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान यात्रियों को गेट और प्लेन के एंट्री और एग्जिट के बारे में बता रही होती है। तभी एयर होस्टेस की नजर उस शख्स पर पड़ती है, जो उसे रिकॉर्ड कर रहा होता है। ऐसे में वह बड़ी ही शालीनता के साथ उसे देखकर हाथ हिलाती है और अपने काम में वापस लग जाती है। उसका हंबल जेस्चर इंटरनेट पर छा जाता है। मगर यह सवाल भी छोड़ जाता है कि जरूरत क्या थी?

ये सिर्फ जॉब नहीं है!

​ ​इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले साजन ग्वालिया लिखते हैं कि ‘यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि बादलों के ऊपर एक लाइफस्टाइल है।’ वही वीडियो के सबटाइटल में साजन लिखते हैं कि एयर होस्टेस के सिर्फ एक बार हाथ हिलाने से उनके दिल का इमरजेंसी सिचुएशन में पड़ गया। वायरल वीडियो को 86 हजार से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है।

वो रिकॉर्ड करने से मना कर रही होगी

वो रिकॉर्ड करने से मना कर रही होगी

जहां कुछ लोग कमेंट्स में यह बताने में लगे है कि एयर होस्टेस बड़ी ही शालीनता के साथ रिकॉर्ड करने से मना करके गई। वहीं कई लोग वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बता रहे हैं। दशरथ पुरोहित नाम के यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि ‘उन्होंने भी जब एक बार फ्लाइट में ऐसा किया तो एयर होस्टेस ने उन्हें वीडियो बनाने से रोका था’ एक अन्य यूजर का कहना था कि वह हाथ दिखाकर प्यार से आपको वीडियो बनाने से मना कर रही होगी!

प्रखर पाण्डेय

लेखक के बारे मेंप्रखर पाण्डेयप्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी ‘फ्रेश’ और ‘यूनिक’ खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं।प्रखर मानते हैं कि ‘वायरल’ होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई ‘ढाबे पर फौजियों’ की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई।एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के ‘हल्केपन’ को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है।नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।… और पढ़ें