Home Viral‘5-स्टार होटल या जीरो बेसिक कर्टसी?’, वॉशरूम जाने से रोके जाने पर भड़की महिला; छिड़ी बहस – woman denied entry to washroom at 5 tar hotel viral video sparks outrage

‘5-स्टार होटल या जीरो बेसिक कर्टसी?’, वॉशरूम जाने से रोके जाने पर भड़की महिला; छिड़ी बहस – woman denied entry to washroom at 5 tar hotel viral video sparks outrage

by BollywoodNewsAndMovie


दिल्ली की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उसे फाइव स्टार होटल में वॉशरूम जाने से रोका गया। हालांकि बाद में उसने मामले में सफाई भी दी।

hotel
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी आरोप लगाया है कि उसे एक फाइव स्टार होटल में वॉशरूम इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। महिला के मुताबिक, होटल स्टाफ ने उसे यह कहते हुए वॉशरूम जाने की परमिशन नहीं दी कि वह होटल की गेस्ट नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि इमरजेंसी में क्या होटल किसी व्यक्ति को वॉशरूम इस्तेमाल करने से मना कर सकता है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने खुद यह वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में X यूजर प्रज्ञा ने शेयर किया। वीडियो में महिला होटल के बाहर खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘5-स्टार होटल या जीरो बेसिक कर्टसी?’ पोस्ट में सवाल उठाया गया कि अगर किसी व्यक्ति को अचानक वॉशरूम की जरूरत पड़ जाए, तो क्या सिर्फ होटल में ठहरे हुए गेस्ट न होने के आधार पर उसे सुविधा से वंचित किया जा सकता है?