Home Hollywoodशाहरुख वरायटी की 100 सबसे महान स्टार्स की लिस्ट में, इकलौते भारतीय कलाकार जिसने कई हॉलीवुड सितारों को पछाड़ा – shah rukh khan becomes the only indian among the world biggest film stars on variety 100 greatest actors

शाहरुख वरायटी की 100 सबसे महान स्टार्स की लिस्ट में, इकलौते भारतीय कलाकार जिसने कई हॉलीवुड सितारों को पछाड़ा – shah rukh khan becomes the only indian among the world biggest film stars on variety 100 greatest actors

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्हें दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों की लिस्ट में जगह मिली है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में शामिल होने वाले वह इकलौते भारतीय कलाकार हैं और कई हॉलीवुड सितारों को पछाड़ा भी है।

Shah Rukh Variety’s 100 greatest movie stars
शाहरुख खान 100 महान फिल्म सितारों में शामिल
शाहरुख खान ‘वराइटी’ की 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम की लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले इंडियन एक्टर हैं । इस लिस्ट में ‘किंग’ एक्टर 92वें नंबर पर नजर आए हैं। मजेदार ये है कि इस लिस्ट में किसी भी भाषा या जेनरेशन का कोई दूसरा इंडियन एक्टर इस लिस्ट में नहीं है।

एक्टर ने कई बड़े हॉलीवुड कलाकारों को भी पीछे कर दिया है। इस लिस्ट में शाहरुख ने जिन हॉलीवुड सितारों को पछाड़ा है उनमें जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन, फिलिप सीमोर हॉफमैन, एडी मर्फी, एलेन डेलन, जेंडाया, सिल्वेस्टर स्टेलोन और हेनरी फोंडा जैसे नाम शामिल हैं।

मर्लिन मुनरो इस लिस्ट में नंबर वन मूवी स्टार

फिल्मी दुनिया के कई बड़े नामों के बीच शाहरुख खान ने अपनी अलग पहचान बनाई है।मर्लिन मुनरो इस लिस्ट में नंबर वन मूवी स्टार हैं। बाकी टॉप टेन में हम्फ्री बोगार्ट दूसरे, चार्ली चैपलिन तीसरे, जैक निकोलसन चौथे, कैथरीन हेपबर्न पांचवें, सिडनी पोइटियर छठे, मार्लन ब्रैंडो सातवें, टॉम क्रूज आठवें, जापानी सिनेमा के लेजेंड तोशिरो मिफ्यून नौवें और बारबरा स्ट्रीसैंड दसवें नंबर पर हैं।

शाहरुख एमा स्टोन और जेंडाया से आगे हैं

वैरायटी के मुताबिक, ‘साठ साल के बॉलीवुड सिनेमा के बड़े स्टार शाहरुख खान ने चार दशकों में 90 से अधिक फिल्मों के जरिए भारतीय दर्शकों को बांधे रखा है। दुनिया की सबसे अस्थिर फिल्म इंडस्ट्री में से एक में अपनी जबरदस्त पकड़ दिखाई है।’ शाहरुख एमा स्टोन और जेंडाया से आगे हैं लेकुन टिमोथी चालमेट और रॉबर्ट पैटिनसन के बराबर हैं।

फिल्म ‘दीवाना’ में लीड हीरो बनकर बड़े पर्दे पर धमाका

शाहरुख खान ने साल 1980 के दशक के आखिर में टेलीविज़न शो से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ‘दीवाना’ में लीड हीरो बनकर बड़े पर्दे पर धमाका किया था। करीब 30 साल के करियर में उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे कमर्शियली सफल फिल्म स्टार्स में से एक के रूप में स्थापित किया। अपने काम के दम पर उन्होंने ‘किंग खान’ और ‘बॉलीवुड के बादशाह’ जैसे टाइटल पा किए।

शाहरुख ‘किंग’ को लेकर चर्चा में

वहीं शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान भी नजर आएंगी।

शाहरुख खान के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड्स

यहां ये भी बता दें कि शाहरुख खान के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जो किसी दूसरे एक्टर के पास नहीं हैं। कुछ रिकॉर्ड्स जहां उनकी फिल्मों से जुड़े हैं तो कई उनकी प्राइवेट लाइफ से।

  • एक्टर ने साल 2006 से लेकर 2015 तक लगातार 12 हिट फिल्में दीं। उनके नाम यह बड़ा रिकॉर्ड है।
  • इसी के साथ फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ साल 1995 में रिलीज हुई थी। मुंबई में मौजूद सिनेमाघर मराठा मंदिर में 19 साल से ज्यादा समय तक चली।
  • शाहरुख के नाम 1990 के दशक में एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 1995 में उनकी फिल्मों के 10 करोड़ से ज्यादा टिकट बिके थे।
  • बताते चलें कि शाहरुख खान का नाम सबसे ज्यादा अमीर एक्टर के रेकॉर्ड में भी दर्ज है। साल 2025 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ लगभग 12,490 करोड़ रुपये हो गई है।
  • वहीं एक्टर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। बताया जाता है कि शाहरुख खान ने 10 जून 2023 को अपने घर मन्नत से अपना सिग्नेचर पोज दिया। मन्नत के बाहर खड़े उनके 300 फैंस ने इसे दोहराया। इसी के साथ ये पूरा कारनामा रिकॉर्ड बन गया।
अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें