बॉलीवुड में सलमान खान और सोनू निगम का रिश्ता काफी पुराना है. दोनों ने लंबे समय तक इंडस्ट्री में साथ काम किया है और एक-दूसरे के काम से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं. ऐसे में जब सोशल मीडिया पर सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे सलमान खान की सिंगिंग पर उनका रिएक्शन बताया गया, तो इसने लोगों का ध्यान खींच लिया.
वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे सोनू सलमान के गाने पर खराब रिएक्शन दे रहे हैं. अब सोनू निगम ने खुद वीडियो की सच्चाई बताई और बताया कि उनके रिएक्शन को गलत तरीके से एडिट करके पेश किया गया है.
ये भी पढ़ें: IMDb पर 9+ रेटिंग वाले 4 क्राइम थ्रिलर शोज, हर एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट कि कांप जाएगी रूह
सोनू ने वायरल वीडियो पर दी सफाई
सोनू निगम ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘इंटरनेट पर किसी भी वीडियो को एडिट करके उसका मतलब बदला जा सकता है. क्लिप में मेरे रिएक्शन को सलमान खान की फिल्म ‘मैं हूं हीरो तेरा’ से जोड़ दिया गया जबकि मेरा यह रिएक्शन असल में एक पाकिस्तानी बच्ची के गाने पर था.’
सोनू ने अपनी बात साफ करते हुए कहा, ‘इंटरनेट पर कुछ भी हो सकता है और लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो को तुरंत सच नहीं मानना चाहिए.’
सलमान और सोनू का पुराना कनेक्शन
बता दें कि सोनू निगम और सलमान खान ने 1990 के दशक से ही इंडस्ट्री में एक-दूसरे के साथ काम किया है. दोनों के बीच कई फिल्मों और गानों को लेकर प्रोफेशनल कनेक्शन रहा है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच गानों को लेकर अलग-अलग राय की चर्चा भी होती रही है. खासकर उस दौर में जब बॉलीवुड एक्टर्स खुद अपनी फिल्मों के गाने गाने लगे थे.’मैं हूं हीरो तेरा’ भी इसी चर्चा से जुड़ा एक गाना रहा है.
सोनू निगम ने कई मौकों पर इस बात पर अपनी राय रखी है कि एक्टर्स का गाना गाना गलत नहीं है लेकिन प्लेबैक सिंगिंग एक अलग तरह की कला है. इसके लिए लंबे समय तक ट्रेनिंग, लगातार प्रैक्टिस और पूरी मेहनत की जरूरत होती है. जब किसी गाने के लिए प्रोफेशनल सिंगर मौजूद हैं, तो उनके हुनर को भी समझना चाहिए.
वायरल हो रहे वीडियो में टीवी स्क्रीन पर सलमान खान का गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’, जो 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ का गाना है, चलते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद सोनू निगम का रिएक्शन आता है. वह कहते हैं, बहुत दिनों बाद कोई अच्छी चीज सुनी और दिमाग खराब हो गया, अभी भी ऐसा काम हो सकता है कि इंसान फूट-फूटकर रोए. मतलब मैं फूट-फूटकर रोऊंगा, कोई गाना गा रहा होगा, मैं सुनकर रो दूं.
ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी Vs जया बच्चन: किसके पास हैं ज्यादा जमीन-जायदाद?
