Home Hollywoodसलमान खान का बहाना बॉलीवुड पर निशाना, जानें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का भाईजान कनेक्शन | Salman khan name used to target other big celebs like akshay kumar amitabh bachcha aamir khan

सलमान खान का बहाना बॉलीवुड पर निशाना, जानें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का भाईजान कनेक्शन | Salman khan name used to target other big celebs like akshay kumar amitabh bachcha aamir khan

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जारी मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच से जुड़े सोर्सेज ने बताया कि कथित तौर पर शूटर्स के निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर थे, जिनमें से कई सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई थी. मुंबई क्राइम ब्रांच के सोर्सेज के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आरोपी करीब एक महीने पहले मुंबई आए थे और बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई. अलग-अलग ऑटोरिक्शा चालक इन लोगों को अलग-अलगग सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घर लेकर गए थे.

सोर्स ने बताया कि आरोपी मुंबई में घूमने के लिए जिन ऑटो रिक्शा ड्राइवरों की मदद लेते थे, उनसे बॉलीवुड सितारों के घर दिखाने के लिए कहते थे. आरोपियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे सेलिब्रिटीज के घरों की तस्वीरें लेना चाहते हैं. इसके बाद अलग-अलग ऑटो रिक्शा ड्राइवरों ने उन्हें कई एक्टर्स के घरों तक पहुंचाया. बताया गया कि आरोपियों को ऐसे सेलिब्रिटी को निशाना बनाने को कहा गया था, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था कम हो. आरोपियों से मिल रही जानकारी तो हैरान करने वाली ही ही लेकिन साथ ही एक और बात परेशान कर रही है कि आखिर इन सेलेब्स पर निशाना क्यों है. टाइगर श्रॉफ पर हुए अटैक के बाद 18 अक्तूबर को अनिल पंडित नाम के एक शख्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और साथ ही कहा कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा उसका ऐसा ही हाल होगा. ऐस में ये बड़ा सवाल है कि आखिर अमिताभ, अक्षय, आमिर से सलमान खान का क्या कनेक्शन है. या टाइगर के साथ ऐसी क्या बात थी जो उन पर अटैक हुआ.

1- अमिताभ बच्चन: अमिताभ बच्चन तो हिंदी सिनेमा के महानायक के तौर पर जाने जाते हैं. उन्हें लेकर रेकी और हमले जैसी बात करना डर के माहौल में टेंशन बढ़ाने जैसा है. यूं तो अमिताभ बच्चन का सलमान खान से कोई सीधा कनेक्शन नहीं लेकिन रिश्ते खराब भी नहीं हैं. वर्कफ्रंट पर बात करें तो अमिताभ बच्चन और सलमान खान आखिरी बार 2003 में आई बागबां में नजर आए थे.

2- अक्षय कुमार: खिलाड़ी कुमार खुद कभी अंडरवर्ल्ड या किसी गैंग के चलते सुर्खियों में नहीं रहे लेकिन इस वक्त उनके घर की रेकी की बात भी सामने आ रही है. अब अगर फिल्मी कनेक्शन को देखते हुए बात करें तो दोनों आखिरी बार फिल्म फगली के टाइटल ट्रैक में साथ नजर आए थे. इसके अलावा वे साल 2004 में मुझसे शादी करोगी और 2006 में जान-ए-मन में साथ दिखे थे.

3- आमिर खान: आमिर खान के साथ सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना अपना 1994 में आई थी. इसके बाद दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए. हालांकि दोनों की दोस्ती समय के साथ बहुत गहरी हुई है. अभी कुछ समय पहले दोनों काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में साथ नजर आए थे.

4- टाइगर श्रॉफ: टाइगर श्रॉफ और सलमान खान ने कभी साथ काम नहीं किया. लेकिन पारिवारिक रिश्तों के जरिए वे सलमान के परिवार से करीबी रिश्ते रखते हैं.

कुछ इसी तरह की सोच शिवसेना की नेता शायना एनसी भी रखती हैं. पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने टाइगर श्रॉफ का सपोर्ट किया. उन्होंने कहा, टाइगर कभी किसी कंट्रोवर्सी से जुड़े नहीं रहे. उनकी इमेज साफ है. उन पर केवल इसलिए हमला करना कि वह सलमान खान के करीबी हैं गलत बात है. सलमान खान के करीबी तो कई बड़े सेलेब्स हैं. सलमान के नाम पर बिल फाड़ना गलत बात है. सुनें क्या बोलीं शायना





Source link

You may also like

Leave a Comment