Home Bigg Boss 20सलमान ने सीने में दर्द वाली झलक पर कहा- ऊपर वाले की कृपा से ठीक हूं, पोस्ट कर कहा- उनकी तरफ से माफी मांगता हूं – salman khan apologizes for his ill health issues scene in bigg boss 20 weekend ka vaar clarifies about promo on social media

सलमान ने सीने में दर्द वाली झलक पर कहा- ऊपर वाले की कृपा से ठीक हूं, पोस्ट कर कहा- उनकी तरफ से माफी मांगता हूं – salman khan apologizes for his ill health issues scene in bigg boss 20 weekend ka vaar clarifies about promo on social media

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान इस वक्त काफी चर्चा में हैं और वजह है ‘बिग बॉस 20’ का दूसरा वीकेंड का वार। एक तरफ जहां उन्होंने सिलेब्रिटीज़ को ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई वहीं शो के एंड में उनकी तबीयत बीगड़ती दिखी। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर उन्होंने इसके पीछे का सच सुनाया है।

Salman Khan apologizes for his health issues
सलमान खान ने बिग बॉस 20 की झलक पर मांगी माफी
सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड के वार पर एक अलग अंदाज में नजर आए। सलमान खान ने केवल अपने लिए नहीं बल्कि इंडस्ट्री के उन तमाम सितारों को लेकर आनाज उठाई है जिन्हें सोशल मीडिया पर बैठे बेरोजगार लोग ट्रोल किया करते हैं। सलमान ने न केवल उन्हें जमकर सुनाया बल्कि उन्हें वॉर्निंग भी दे दी है कि अगर वे अपने पर आ गए तो इसका नतीजा बुरा हो सकता है। इसी के साथ इस एपिसोड के अंत में सलमान की तबीयत बिगड़ती दिखी। शो के अंत में उन्होंने डॉक्टर तक को बुलाने के लिए कह दिया, जिसके बाद से उनके फैंस काफी परेशान नजर आए। अब सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर उस सीन के पीछे की सारी कहानी साफ शब्दों में सुनाई है।

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बिग बॉस के प्रोमो को लेकर सफाई दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है और प्रोमो को जिस तरह से एडिट किया गया, उससे उनका मकसद गलत समझा गया।

Salman Khan apologizes for his health issues

‘मकसद सिर्फ काजी को यह समझाना था कि उसने जो किया गलत था’

सलमानने अपने इस पोस्ट में लिखा है, ‘ऊपर वाले की कृपा से मेरी सेहत को लेकर कोई परेशानी नहीं है। बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से काटा गया, उसे उस तरह नहीं काटा जाना चाहिए था। इस तरह प्रोमो को एडिट करने से पूरा मकसद ही बदल जाता है और ऐसा लगता है कि मैं वही कर रहा हूं, जो काजी ने घर में किया था। दर्द दिखाने का मकसद सिर्फ काजी को यह समझाना था कि उसने जो किया, वह गलत था। क्योंकि उसने एंटरटेनमेंट के लिए अपनी सेहत का इस्तेमाल किया, जबकि घर के 15 लोगों को यह पता ही नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहा है। इसी वजह से सभी उसकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे।’

ऊपर वाले की कृपा से मेरी सेहत को लेकर कोई परेशानी नहीं है। बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से काटा गया, उसे उस तरह नहीं काटा जाना चाहिए था। इस तरह प्रोमो को एडिट करने से पूरा मकसद ही बदल जाता है और ऐसा लगता है कि मैं वही कर रहा हूं, जो काजी ने घर में किया था। दर्द दिखाने का मकसद सिर्फ काजी को यह समझाना था कि उसने जो किया, वह गलत था। क्योंकि उसने एंटरटेनमेंट के लिए अपनी सेहत का इस्तेमाल किया, जबकि घर के 15 लोगों को यह पता ही नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहा है। इसी वजह से सभी उसकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे।

सलमान खान

‘मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं’

एक्टर ने कहा, ‘जिस तरह से प्रोमो काटा गया, उसके लिए सॉरी। शायद शो को प्रमोट करने के लिए यही फॉर्मेट इस्तेमाल किया जाता है। मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं।’ इसके बाद सलमान ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘ बिग बॉस ने इसे ठीक कर दिया है। थैंक यू बिग बॉस।’

लोग करने लगे थे सलमान की चिंता

बता दें कि इस एपिसोड के बाद से सलमान के पोस्ट पर जाकर उनके फैंस ने अपनी चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी। लोग लगातार यही कहते नजर आए हैं- उम्मीद है कि आप छीक होंगे।

‘असली वजह ये है कि मेरा एक दोस्त दो महीने पहले ही गुजर गया’

वहीं इस शो में सलमान खान ने ट्रोल्स का चांटा जड़ते हुए गुस्से में कहा है, ‘ट्रोलर्स को लगता है कि यार तुम कुछ भी करो, हम डर जाएंगे। जिस दिन हम उतर आए, भगते फिरोगे तुम। टकला हो गया है, पिक्चर का लुक है और रियल रीजन से है कि मेरा एक दोस्त दो महीने पहले ही गुजर गया है। ट्रांसप्लांट करा रहा है। मेरी बुराई करो, मैं तुमको गलत प्रूव करूंगा।’

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें