Home Viralसोनू निगम ने सलमान खान की गायकी का उड़ाया मजाक? वायरल वीडियो पर भड़के सिंगर- ‘इंटरनेट पर तो’

सोनू निगम ने सलमान खान की गायकी का उड़ाया मजाक? वायरल वीडियो पर भड़के सिंगर- ‘इंटरनेट पर तो’

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली: सोनू निगम और सलमान खान 1990 के दशक से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं. दोनों के बीच कई फिल्मों और गानों को लेकर प्रोफेशनल कनेक्शन रहा है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच गानों पर अलग-अलग राय की चर्चा भी होती रही है. खासकर उस दौर में जब बॉलीवुड एक्टर्स खुद अपनी फिल्मों के गीत गाने लगे थे. ‘मैं हूं हीरो तेरा’ भी इसी चर्चा से जुड़ा एक गाना रहा है. अब सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान की गायकी पर कमेंट करते हुए लग रहे हैं.

सोनू निगम अपनी बेबाक बयानी के लिए मशहूर हैं. फोटो साभार Instagramsonunigamofficial

वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे सोनू ने सलमान के गाने पर निगेटिव कमेंट किया है. अब सोनू निगम ने खुद वीडियो की सच्चाई बताई और कहा कि उनके रिएक्शन को गलत तरीके से एडिट करके पेश किया गया है. सोनू निगम ने गुरुवार 17 सितंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘इंटरनेट पर किसी भी वीडियो को एडिट करके उसका मतलब बदला जा सकता है. क्लिप में मेरे रिएक्शन को सलमान खान की फिल्म ‘मैं हूं हीरो तेरा’ से जोड़ दिया गया, जबकि मेरा यह रिएक्शन असल में एक पाकिस्तानी बच्ची के गाने पर था.’

गायकी पर सोनू निगम की बेबाक बयानबाजी
सोनू निगम ने अपनी बात साफ करते हुए कहा, ‘इंटरनेट पर कुछ भी हो सकता है और लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो को तुरंत सच नहीं मानना चाहिए.’ सोनू निगम ने कई मौकों पर इस बात पर अपनी राय रखी है कि एक्टर्स का गीत गाना गलत नहीं है, लेकिन प्लेबैक सिंगिंग एक अलग तरह की कला है. इसके लिए लंबे समय तक ट्रेनिंग, लगातार प्रैक्टिस और पूरी मेहनत की जरूरत होती है. जब किसी गाने के लिए प्रोफेशनल सिंगर मौजूद हैं, तो इस कला की विशेषज्ञता को भी समझना चाहिए.

विज्ञापन

फिल्म ‘हीरो’ का बज रहा गाना
वायरल हो रहे वीडियो में टीवी स्क्रीन पर सलमान खान का गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’ बज रहा है, जो 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ का है. इसके बाद, सोनू निगम का रिएक्शन आता है. वह कहते हैं, ‘बहुत दिनों बाद कोई अच्छी चीज सुनी और दिमाग खराब हो गया, अभी भी ऐसा काम हो सकता है कि इंसान फूट-फूटकर रोए. मतलब मैं फूट-फूटकर रोऊंगा. कोई गाना गा रहा होगा, मैं सुनकर रो दूं.’



Source link

You may also like

Leave a Comment