Home Bigg Boss 20स्काउट OP से नहीं मिलना चाहतीं GF काशवी हीरानंदानी, ‘फैमिली वीक’ में आने से इनकार, कहा- और परेशानी नहीं चाहती – scout girlfriend kashvi hiranandani does not wish to meet him declined to appear during family week stating she does not want any further trouble

स्काउट OP से नहीं मिलना चाहतीं GF काशवी हीरानंदानी, ‘फैमिली वीक’ में आने से इनकार, कहा- और परेशानी नहीं चाहती – scout girlfriend kashvi hiranandani does not wish to meet him declined to appear during family week stating she does not want any further trouble

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में स्काउट OP और लव गिल की नजदीकियों को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच स्काउट की मंगेतर काशवी हीरानंदानी ने ‘फैमिली वीक’ में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह शो में जाकर कोई परेशानी खड़ी नहीं करना चाहतीं।

हाइलाइट्स

  • स्काउट OP की मंगेतर काशवी हीरानंदानी ‘फैमिली वीक’ में नहीं जाएंगी।
  • काशवी ने कहा, ‘मैं कोई परेशानी खड़ी नहीं करना चाहती।’
  • इससे पहले काशवी ने ‘वीकेंड का वार’ में स्काउट से लव गिल के साथ नजदीकियों पर सवाल किए थे।
Scout OP’s GF Kaashvi Hiranandani Refuses To Enter Bigg Boss 20 During Family Week
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने फैमिली वीक के दौरान ‘बिग बॉस 20’ में जाने से किया इनकार(फोटो– नवभारतटाइम्स.कॉम)
‘बिग बॉस 20’ अपने ग्यारहवें हफ्ते में है और शो में जल्द ही फैमिली वीक होने वाला है। इसको लेकर लोगों के मन में सवाल थे कि क्या स्काउट OP की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी एक बार फिर शो में नजर आएंगी? हालांकि, अब काशवी ने अपने बयान से इन अटकलों पर पानी फेर दिया और साफ कर दिया है कि वह फैमिली वीक में घर के अंदर नहीं जाएंगी, क्योंकि वह किसी के लिए परेशानी खड़ी नहीं करना चाहतीं।

काशवी इससे पहले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में नजर आई थीं। उस दौरान उन्होंने स्काउट से लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल किए थे और उन्हें लव के साथ लाइन ड्रॉ करने की सलाह दी थी। वहीं सलमान खान के सामने स्काउट ने काशवी को अपनी मंगेतर बताया था। अब काशवी के फैमिली वीक में न जाने के फैसले ने एक बार फिर इस मामले को चर्चा में ला दिया है।

काशवी ने फैमिली वीक में जाने से किया इनकार

स्काउट से मिलने के लिए ‘बिग बॉस’ के घर में जाने की अटकलों पर काशवी ने अब विराम लगा दिया और साफ कर दिया कि वह फैमिली वीक में नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, ‘मैं कोई परेशानी खड़ी नहीं करना चाहती, इसलिए मैं फैमिली वीक में नहीं जाऊंगी।’ काशवी का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब शो में स्काउट और लव गिल के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। दर्शक भी दोनों के बीच के इक्वेशन को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।