Last Updated:
कुछ समय पहले बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी ने शिरकत की थी. काश्वी ने शो में स्काउट और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी. अब काश्वी ने साफ कर दिया है कि वो शो के फैमिली वीक का हिस्सा नहीं बनेंगी. उनका कहना है कि स्काउट के परिवार को शो में जाना चाहिए.
स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी बिग बॉस फैमिली वीक का हिस्सा नहीं होंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्रामkaaashvi)
नई दिल्ली. बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी इस बार बिग बॉस के फैमिली वीक का हिस्सा नहीं बेनेंगी. स्काउट की गर्लफ्रेंड ने अपने यूट्यूब लाइव स्ट्रीम पर साफ कर दिया है कि वो बॉयफ्रेंड से मिलने फैमिली वीक में नहीं जाएंगी. काश्वी ने यूट्यूब लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने छूटे हुए एपिसोड देखने के बारे में बात की. इस दौरान एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि क्या वो फैमिली वीक के लिए बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी. उन्होंने जवाब में अपना रुख साफ कर दिया.
इस सवाल का जवाब देते हुए काश्वी ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस सेगमेंट का हिस्स बनने से मना कर दिया है. वो कहती हैं कि वो अब और कोई मुसीबत पैदा नहीं करना चाहती और ना ही किसी मुसीबत में पड़ना चाहती हैं.
स्काउट की गर्लफ्रेंड ने बताई बिग बॉस का हिस्सा न बनने की वजह
स्काउट की गर्लफ्रेंड ने कहा, ‘मैंने फैमिली वीक में जाने से पहले ही मना कर दिया है. मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती. मुझे और कोई प्रॉब्लम नहीं चाहिए. मैं बस चिल करना चाहती हूं. मैं बस आप सबके साथ शो देखना और उसे एंजॉय करना चाहती हूं’.
उन्होंने आगे कहा, ‘इस वजह से मैंने शो में जाने से पहले ही मना कर दिया है. मुझे लगता है कि उनके माता-पिता, भाई रोहित या नियो में से किसी एक को वहां पर जाना चाहिए. मैं नहीं जा रही हूं. मेरा मानना है कि स्काउट को जो भी मैसेज देना है, वो कोई भी अच्छे से दे सकता है और उसके लिए उनका जाना जरूरी नहीं है’.
मम्मी-पापा के खिलाफ जाकर बिग बॉस गई थीं काश्वी
काश्वी ने बताया कि पिछली बार वह उनके माता-पिता की मर्जी के खिलाफ बिग बॉस में गई थीं. उन्होंने कहा, ‘शो से वापस आने के बाद, मैंने माता-पिता को बताया था. अब मैं दोबारा ऐसा नहीं करना चाहतीं और किसी भी तरह शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं’.
काश्वी का ये फैसला बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल को लेकर हुए विवाद के बाद आया है. शो के दौरान उन्होंने दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की थी. काश्वी वीकेंड का वार का हिस्सा बनी थीं और उन्होंने घर के अंदर लव और स्काउट की बढ़ती नजदीकियों पर दोनों को फटकार लगाई थी.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
