एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) पर साक्षात बंजरग बली का आशीर्वाद है, ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने पहले तीन दिनों में कुल 60 लाख कमाए थे, जिससे यह लगा था कि मूवी की नैया डूब जाएगी, लेकिन बाद में फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि चाहकर भी इसे रोकना मुश्किल हो रहा है।
54 दिनों से लगातार बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर बैठी शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश ने 55वें दि भी सॉलिड कमाई की। यह फिल्म न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ी, बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी बुधवार को फिल्म के मेकर्स की झोली भर गई।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस शेर की तरह दहाड़ी हनुमान अंश
मंगलवार को 400 करोड़ की दमदार कमाई के बाद हनुमान अंश ने कई बड़ी फिल्मों जैसे-चेन्नई एक्सप्रेस, 3 इडियट्स कुल 4 मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ा था। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ये इस साल की चौथी फिल्म है, जिसने 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। मंगलवार के बाद अब फिल्म के बुधवार के कमाई के बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी सामने आ चुके हैं, जो वाकई इम्प्रेसिव है।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश (Hanuman Ansh Movie) ने 55वें दिन सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.75 करोड़ के आसपास की कमाई की है। कल तक फिल्म की कमाई 408 थी, जो बढ़कर अब 410.75 करोड़ हो चुकी है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने कुल 39.10 करोड़ तक की कमाई की है।
-1790823008678.webp)
पेद्दी के बाद 2026 की सबसे बड़ी फिल्म का टूटेगा रिकॉर्ड
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के साथ ही हनुमान अंश ने राम चरण (Ram Charan) की पैन इंडिया रिलीज फिल्म पेद्दी का लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है, जिसने दुनियाभर में कुल 400 करोड़ कमाए थे। पेद्दी का रिकॉर्ड ब्रेक करने के बाद हनुमान अंश इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

अब 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का अगला निशाना सनी देओल- वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 है, जिसकी दुनियाभर में कमाई 450 के आसपास हुई थी। अगर हनुमान अंश बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड तोड़ देती है, तो यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी और सिर्फ धुरंधर से पीछे रहेगी।
