Home Morning News (खास खबरें)Sahibganj News: उधवा: मॉर्निंग वाक पर निकले अधेड़ की गला रेत कर हत्या,आरोपी फरार, Sahibganj Hindi News

Sahibganj News: उधवा: मॉर्निंग वाक पर निकले अधेड़ की गला रेत कर हत्या,आरोपी फरार, Sahibganj Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास रविवार की सुबह मॉर्निंग वाक कर रहे एक अधेड़ की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद अपराधी बहियार के रास्ते नुराय की ओर भाग गया। जिसे कई ग्रामीणों ने देखा और उसका पीछा भी किया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मोहनपुर के गौर बागती(55) के रूप में हुई। गौर बागती रोजाना मॉर्निंग वाक करते थे। रविवार को भी गौर बागती घर से निकले थे और उनके घर से करीब आधा किमी. दूरी पर ही उनकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज मौके पर पहुंच कर कर अपराधी की तलाश में तत्काल कई जगह पर छापेमारी भी की।

परंतु कोई सुराग नहीं मिला। वहीं एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। एसडीपीओ के निर्देश पर राधानगर थाना पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी होने की बात से इंकार किया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



Source link

You may also like

Leave a Comment