1
Bigg Boss 20 से बाहर आने के बाद Isha Rikhi ने अपनी पूरी जर्नी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शो ने उन्हें कई Reality Checks दिए और खुद को बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया। Isha ने माना कि घर में जाने से पहले उन्होंने सोचा था कि वह सिर्फ दिमाग से गेम खेलेंगी और किसी से दोस्ती नहीं करेंगी, लेकिन घर के अंदर उनके इमोशंस बीच में आ गए। उन्होंने Kanika Mann और Gullu के साथ अपनी दोस्ती, घर के झगड़ों और Uditi के साथ हुए विवाद पर भी अपनी बात रखी। Isha ने कहा कि कुछ चीजें ऐसी थीं जिन्हें वह उस समय समझ नहीं पाईं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि किसी के इमोशंस और दर्द पर जल्दी जजमेंट न करें
