Home Morning News (खास खबरें)Gurugram News:रविवार की सुबह फिटनेस के नाम रही – Sunday Morning Was Dedicated To Fitness

Gurugram News:रविवार की सुबह फिटनेस के नाम रही – Sunday Morning Was Dedicated To Fitness

by BollywoodNewsAndMovie


बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा हाफ मैराथन का जबरदस्त क्रेज

नंबर गेम – 06 हजार से अधिक लोग हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। साइबर हब में रविवार सुबह फिट गुरुग्राम हाफ मैराथन-2026 का आयोजन हुआ। इसमें छह हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न श्रेणियों में दौड़ लगाई। अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने इसमें भाग लिया।

प्रतिभागियों के लिए 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियां थीं। कार्यक्रम की शुरुआत डीजे, जुम्बा और वार्मअप गतिविधियों से हुई। दौड़ के मार्ग पर मेडिकल सहायता केंद्र, एंबुलेंस और हाइड्रेशन काउंटर भी उपलब्ध थे। मिलिंद सोमन ने कहा कि देश में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की।



Source link

You may also like

Leave a Comment