Home Morning News (खास खबरें)Lakhimpur Kheri News:रपटा पुल पर युवक के डूबने की सूचना, सुबह होगा रेस्क्यू – Information About A Young Man Drowning On The Rapta Bridge, Rescue Will Take Place In The Morning

Lakhimpur Kheri News:रपटा पुल पर युवक के डूबने की सूचना, सुबह होगा रेस्क्यू – Information About A Young Man Drowning On The Rapta Bridge, Rescue Will Take Place In The Morning

by BollywoodNewsAndMovie


महेवागंज। उल्ल नदी के बनवारीपुर रपटा पुल पर सोमवार शाम युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रपटा पुल के दोनों ओर काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई जानकारी या चश्मदीद नहीं मिला। इसके बाद पुलिस लौट गई।

पुलिस के मुताबिक किसी शख्स ने फोन पर सूचना दी थी कि रपटा पुल पर कुछ युवक नहा रहे थे। इसी दौरान एक युवक पानी में लापता हो गया। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि पुलिस को मौखिक सूचना मिली थी। टीम ने मौके का मुआयना किया, लेकिन वहां ऐसा कुछ देखने या सुनने को नहीं मिला।

चौकी पुलिस के अनुसार, जिस अज्ञात युवक के डूबने की आशंका जताई गई थी, उसके सदर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मंडी निवासी पिंकू पंडित होने की आशंका है। पुलिस ने मंगलवार सुबह नदी में रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी की है। संवाद



Source link

You may also like

Leave a Comment