Home Viralजमुई-समस्तीपुर के बाद गया! लड़की के साथ घूम रहे युवक को लड़कों ने पीटा, वीडियो वायरल – gaya sherghati moral policing like jamui boys attack youth with girl fir file ntc drmt

जमुई-समस्तीपुर के बाद गया! लड़की के साथ घूम रहे युवक को लड़कों ने पीटा, वीडियो वायरल – gaya sherghati moral policing like jamui boys attack youth with girl fir file ntc drmt

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब गया जिले से भी मोरल पुलिसिंग का एक मामला सामने आया है. गया जिले के शेरघाटी में एक लड़की के साथ घूम रहे एक लड़के को कुछ स्थानीय बदमाशों ने घेरकर बेरहमी से पीटा.

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ लड़के एक युवती के साथ घूम रहे युवक को चारों तरफ से घेर लेते हैं. इसके बाद वो न सिर्फ उसके साथ मारपीट करते हैं, बल्कि उसे गालियां देते हुए वहां से भगाने की भी कोशिश करते हैं.

वीडियो में ये भी दिखाई देता है कि जब वो लड़का बाइक पर बैठकर लड़की के साथ वहां से जाने लगता है, तो बदमाश पीछे से उस पर हमला कर देते हैं. 

मामले में FIR दर्ज

गया के SSP सुशील कुमार ने मंगलवार को इस वायरल वीडियो की पुष्टि की है. SSP सुशील कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ये मामला शेरघाटी का है. उन्होंने कहा कि वीडियो में कुछ स्थानीय लड़के एक लड़की के साथ घूम रहे युवक को मारपीट कर भगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस प्रशासन ने तुरंत इस वीडियो का वेरिफिकेशव कराया है. SSP ने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान कर ली गई है, जिसके साथ मारपीट की गई थी. पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए शेरघाटी थाने में FIR दर्ज कर ली है. इसके साथ ही वीडियो में मारपीट करते नजर आ रहे सभी उपद्रवी लड़कों की पहचान भी कर ली गई है.

यह भी पढ़ें: जमुई छेड़खानी मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेज गया नंदन यादव

बता दें कि इससे पहले जमुई और समस्तीपुर से भी इसी तरह लड़का-लड़की को घेरकर परेशान करने के मामले सामने आए थे. लगातार बिहार से सामने आ रही इस तरह की घटनाओं ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment