Home Viral‘हमारा 1 ही रिजर्वेशन था, रिस्क लिया’, मनोज तिवारी ने की TTE और स्टाफ की तारीफ, बताया ट्रेन में सफर कैसा रहा? – had only one reservation took risk mp manoj tiwari appreciates indian railway staff and tte for overwhelming response

‘हमारा 1 ही रिजर्वेशन था, रिस्क लिया’, मनोज तिवारी ने की TTE और स्टाफ की तारीफ, बताया ट्रेन में सफर कैसा रहा? – had only one reservation took risk mp manoj tiwari appreciates indian railway staff and tte for overwhelming response

by BollywoodNewsAndMovie


Manoj Tiwari Train Experience: सांसद मनोज तिवारी ने ट्रेन में सफर करते हुए अपना अनुभव एक वीडियो में बताया है। जो अब वायरल हो रहा है। क्लिप में भाजपा सांसद टीटीई और अटेंटेंट स्टाफ की तारीफ में लगे होते हैं। साथ ही, यह भी बताते है कि उके पास 1 ही रिजर्वेशन था, उन्होंने रिस्क लिया। लेकिन सब सही रहा!

Manoj Tiwari Appreciates Railway
मनोज तिवारी ने ट्रेन में सफर के बाद की रेल स्टाफ की तारीफ
उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी का दिल्ली से लुधियाना सफर करने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। क्लिप में वह टीटीई और रेल स्टाफ की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। सांसद का कहना है कि हमें सिर्फ शिकायत ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रोत्साहन भी देते रहना चाहिए। मनोज तिवारी ने यह भी माना कि उनके पास 1 ही रिजर्वेशन था और उन्होंने रिस्क लिया।

‘हमारा 1 ही रिजर्वेशन था, रिस्क लिया’

‘हमारा 1 ही रिजर्वेशन था, रिस्क लिया’

दिल्ली से लुधियाना जाने वाली ट्रेन स्वराज एक्सप्रेस में मनोज तिवारी रेलवे अटेंडेंट और टीटीई के साथ बैठकर वीडियो बनाते हैं। जिसमें वह बताते हैं कि TTE उद्देश्य जी उनके छोटे भाई है। आगे वह रेलवे अटेंडेंट से भी मिलवाते हैं। फिर सांसद जी अपने स्टाफ छुट्टन को भी बुलाते हैं और कहते हैं कि ‘आज मैं इतना अच्छा फील कर रहा हूं। हमारा रिजर्वेशन एक था, फिर भी हमने रिस्क लिया और सबको जगह मिल गई।’

ट्रेन बिल्कुल टाइम पर है!

ट्रेन बिल्कुल टाइम पर है!

क्लिप में मनोज तिवारी आगे बताते हैं कि ट्रेन बिल्कुल टाइम से चल रही है। वह सुबह के 5.40 पर दिल्ली से ट्रेन में बैठे थे और 10.10 होने वाला है और वो लुधियाना पहुंचने वाले हैं। बताते चलें कि इंडियन रेलवे लोकसभा सांसदों को भारतीय रेलवे में मुफ्त एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा करने की सुविधा देता है। हालांकि, ट्रेन छूटने से ऐन पहले यह सुविधा नहीं मिलती। लेकिन सीट खाली होने पर रेलवे सीट बुक करने का विकल्प देता है।

शिकायत नहीं, प्रोत्साहन भी होना चाहिए!

​