Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘पार्टनर ही डिमोटिवेट करता था’… उदिति ने खोला करण वाही से ब्रेकअप का राज, बोलीं- मेरे लिए ये ब्लेसिंग इन डिस्गाइज था

Bigg Boss 20: ‘पार्टनर ही डिमोटिवेट करता था’… उदिति ने खोला करण वाही से ब्रेकअप का राज, बोलीं- मेरे लिए ये ब्लेसिंग इन डिस्गाइज था

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट उदिति सिंह इन दिनों शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हालिया एपिसोड में उन्होंने अभिनेता करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के बाद जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बात की। साथी कंटेस्टेंट स्काउट से बातचीत के दौरान उदिति ने इस ब्रेकअप को अपने लिए ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’ बताया।

लॉकडाउन में बढ़ने लगी थीं दूरियां

उदिति ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनके और करण के बीच मतभेद ज्यादा नजर आने लगे थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में दोनों ने साथ में एक गोल्डन रिट्रीवर पेट भी लिया था, लेकिन उसे लेकर भी उनके बीच कई बार बहस होने लगी।

उदिति के मुताबिक, दोनों के सफाई करने के तरीके अलग थे। इसी वजह से अक्सर विवाद होता था। उन्होंने कहा कि अलग-अलग आदतों और सोच के कारण छोटी-छोटी बातें भी बहस का कारण बन जाती थीं।

पार्टनर ही डिमोटिवेट कर रहा था

उदिति ने यह भी दावा किया कि करण उन्हें कई बातों पर हतोत्साहित करते थे। उम्र के अंतर की वजह से करण अक्सर उनसे कहते थे कि ‘आप नहीं कर पाओगे’ या ‘आपको नहीं आता।’ उदिति ने कहा कि जब पार्टनर ही आपको डिमोटिवेट करने लगे तो रिश्ते में मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। उन्होंने अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे लिए द ब्रेकअप वाकई ब्लेसिंग इन डिस्गाइज था, क्योंकि उसके बाद मेरा पूरा करियर और मेरी पूरी लाइफ बदल गई।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी कहानी

इससे पहले शो के एक एपिसोड में उदिति ने बताया था कि उनकी और करण वाही की पहली मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उन्होंने करण को लंदन के एक रेस्टोरेंट के बारे में पूछते हुए मैसेज किया था। उस समय करण 3 दिनों के लिए लंदन में थे।

दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने साथ में शॉपिंग करने के साथ करण के दोस्तों के साथ भी समय बिताया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती रिश्ते में बदल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे और 2022 में अलग हो गए।

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहे हैं करण वाही

करण वाही फिलहाल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। वह ‘रीमिक्स’, ‘दिल मिल गए’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं। वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी हिस्सा ले चुके हैं और ‘बिग बॉस 13’ में मेहमान के तौर पर नजर आए थे।



Source link

You may also like

Leave a Comment